सुकमा में IED डिफ्यूज करते समय ब्लास्ट, CRPF के 4 जवान घायल; CM साय ने जताया दुख
IED Blast in Bijapur
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। कोंटा क्षेत्र स्थित एलाड़मड़गु कैंप के पास नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी (IED) को निष्क्रिय करने के दौरान हुए हादसे में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 4 जवान घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार जवान कैंप के समीप मिले IED को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना के तुरंत बाद सभी घायल जवानों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका समुचित इलाज जारी है।
वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम ने अधिकारियों को घायल जवानों के बेहतर से बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं और ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।
सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र के एलाड़मड़गु कैंप के समीप आईईडी को निष्क्रिय करने के दौरान सीआरपीएफ के चार जवानों के घायल होने की सूचना अत्यंत दुखद है।
घायल जवानों का समुचित उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है। ईश्वर से सभी जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) October 8, 2026
