CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 21 इंस्पेक्टरों का तबादला, PHQ से आदेश जारी
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। राज्य में कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कसावट के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय (PHQ) की तरफ से तबादला सूची जारी कर दी गई है। इस आदेश के तहत निरीक्षक (Inspector) स्तर के 21 पुलिस अधिकारियों का एक साथ तबादला किया गया है।



आमानाका थाना प्रभारी का ट्रांसफर निरस्त
जारी किए गए आदेश के अनुसार, राजधानी रायपुर के महत्वपूर्ण थानों में शुमार आमानाका थाना प्रभारी (TI) सुधांशु बघेल के स्थानांतरण आदेश को निरस्त कर दिया गया है। संशोधित आदेश के तहत वे अपने पुराने पदस्थापना स्थल पर ही बने रहेंगे और अपनी सेवाएं जारी रखेंगे।
