Asif-Love Controversy: लव गिल संग आसिफ खान की वायरल क्लिप्स पर पत्नी ज़ेबा ने दिया बड़ा बयान, कह दी ये बात

Bigg Boss 20: Asif-Love Controversy

Asif-Love Controversy: बिग बॉस के घर में आसिफ खान और लव गिल की बढ़ती नजदीकियां हुईं वायरल, भद्दे कमेंट्स और शादी पर उठते सवालों के बीच आखिरकार चुप्पी तोड़ते हुए एक्टर की पत्नी ज़ेबा ने दिया ऐसा कड़क बयान- जानें क्या है पूरा मामला!

पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत’ फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रहे हैं। शो में उनके आक्रामक रवैये के अलावा साथी कंटेस्टेंट लव गिल के साथ उनकी नजदीकियां सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। शो की कुछ क्लिप्स वायरल होने के बाद यूजर्स द्वारा दोस्ती की सीमाओं और आसिफ की शादीशुदा जिंदगी पर सवाल उठाए जा रहे हैं, जिस पर अब एक्टर की पत्नी ज़ेबा ने खुलकर अपना पक्ष रखा है।

वायरल क्लिप्स पर भड़कीं ज़ेबा

शो के दौरान सामने आए कुछ वीडियोज में लव गिल कभी आसिफ खान के पैरों या जांघों पर बैठी, कभी उन्हें गले लगाती तो कभी उनके सीने पर सिर टिकाकर आराम फरमाती नजर आई हैं। सोशल मीडिया पर इन पलों को लेकर तरह-तरह के नैरेटिव गढ़े जा रहे हैं और यूजर्स का कहना है कि शादीशुदा आसिफ को अपनी सीमाओं का ध्यान रखना चाहिए।

इन तमाम आलोचनाओं से आहत होकर आसिफ की पत्नी ज़ेबा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘बस, बहुत हुआ।’ उन्होंने लोगों से अपील की है कि कुछ सेकंड के वायरल क्लिप्स के आधार पर किसी के चरित्र या रिश्ते पर उंगली न उठाई जाए।

Bigg Boss 20: Asif-Love Controversy

’24×7 लाइव फीड देखें, सच कुछ और है’

ज़ेबा ने अपने बयान में दर्शकों और ट्रोल्स को सलाह दी है कि वे सोशल मीडिया पर घूम रहे चुनिंदा वीडियोज देखने के बजाय शो की 24×7 लाइव फीड देखें। उन्होंने कहा,

“आप देखेंगे कि वे कितनी बार मेरे, हमारी जिंदगी और हमारे रिश्ते के बारे में बात करते हैं। आप उस पति को ज्यादा बेहतर ढंग से देख पाएंगे जिसे मैं जानती हूं। हमारा रिश्ता सुरक्षित है और हमारी आपसी समझ मजबूत है। अंदर हर कोई अपना गेम खेल रहा है, उन्हें खेलने दें; लेकिन इसे किसी के कैरेक्टर या शादी पर जजमेंट का आधार न बनाएं।”

घर से बेघर होने के लिए ये कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट

दूसरी ओर, ‘बिग बॉस 20’ के हालिया एपिसोड में हुए नॉमिनेशन टास्क के बाद रैपर यंग डीएसए और इशा रिखी को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया गया है। इन दोनों का ‘एक्स्ट्रा जीवनदान’ पहले ही खत्म हो चुका है, ऐसे में इस हफ्ते ‘वीकेंड का वार’ में इनमें से किसी एक का सफर समाप्त होना तय माना जा रहा है।

Youthwings