Durg Crime News: शराब पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, कमेंट करने पर भांजे ने पत्थर से कुचलकर की मामा के दोस्त की हत्या

Durg Crime News

Durg Crime News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र के वार्ड-22 स्थित कुरूद बाजार चौक में शराब पीने के दौरान हुए खूनी विवाद में 40 वर्षीय पुरण भारती की निर्मम हत्या कर दी गई। आरोपी ने मृतक के सिर पर ईंट और पत्थरों से ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शराब पार्टी के दौरान बढ़ा विवाद

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना के समय आरोपी भांजा राज जोशी और उसका मामा मनीष बघेल एक कमरे में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान मनीष का दोस्त पुरण भारती वहां आ गया। शराब पीने के दौरान पुरण और राज जोशी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच गाली-गलौज होने लगी।

ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या

विवाद के दौरान गुस्साए राज जोशी ने पुरण भारती के सिर पर ईंट और पत्थरों से जोरदार हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण पुरण खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी सांसें थम गईं। हत्या के बाद आरोपी और उसका मामा वहीं मौजूद रहे।

मामा ने दी पुलिस को सूचना और गिरफ्तारी

वारदात के बाद आरोपी के मामा मनीष बघेल ने ही पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए कचांदूर मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और मामा-भांजे दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक मूल रूप से उतई का रहने वाला था।

Youthwings