CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी ने बढ़ाई बेचैनी, अब बारिश देगी राहत! इस दिन से बदलेगा मौसम का मिजाज

Raipur Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां धीमी पड़ते ही तापमान में अचानक उछाल आ गया है। तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। गुरुवार को राजधानी रायपुर में पारा 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, वहीं बिलासपुर में तापमान रिकॉर्ड स्तर पर रहा। हालांकि, मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेशवासियों के लिए राहत भरे संकेत दिए हैं।

शनिवार (19 सितंबर) से बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 19 सितंबर से प्रदेश में बारिश की रफ्तार और तीव्रता में भारी बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी अंडमान सागर में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र (Low-Pressure Area) बन रहा है, जो धीरे-धीरे मजबूत होकर दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ेगा। इस मौसमी सिस्टम के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के मध्य और दक्षिणी इलाकों में तेज बारिश का नया दौर शुरू होने जा रहा है।

बिलासपुर रहा सबसे गर्म, पेंड्रा में सबसे कम तापमान

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बिलासपुर में 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। पिछले 24 घंटों में पेंड्रा रोड, सल्हेवारा और चांपा में 2-2 सेमी बारिश दर्ज की गई है।

अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में मौसमी वर्षा सामान्य रही है, जिसमें महज 5 प्रतिशत की मामूली कमी देखी गई है।

रायपुर का आज का मौसम

राजधानी रायपुर में 18 सितंबर को आकाश आंशिक रूप से मेघमय (बादल छाए रहने) की संभावना है। शहर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। हालांकि, दिन के समय उमस बनी रह सकती है।

बस्तर संभाग के इन जिलों में Yellow Alert जारी

मौसम विभाग ने शुक्रवार को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ गर्जना और आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने की चेतावनी दी है। विशेष रूप से दक्षिणी छत्तीसगढ़ के जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है:

  • सुकमा
  • बीजापुर
  • दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा)
  • बस्तर
  • नारायणपुर
  • कोंडागांव
  • उत्तर बस्तर (कांकेर)

आगामी दो से तीन दिनों तक प्रदेशभर में गर्जन-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को खुले मैदानों या पेड़ों के नीचे रुकने से बचने की सलाह दी गई है।

Youthwings