Pachmarhi Minor Gangrape Case: 17 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप, जिप्सी चालक ने 2 होटल कर्मचारियों के साथ मिलकर की दरिंदगी
Pachmarhi Minor Gangrape Case: दोस्त को जिप्सी से बांधकर जंगल में दिया घटना को अंजाम, पर्यटन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
Pachmarhi Minor Gangrape Case: मध्य प्रदेश के मशहूर हिल स्टेशन पचमढ़ी में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। स्कूल फ्रेंड से मिलने गई 17 साल की नाबालिग को एक जिप्सी चालक और दो होटल कर्मचारियों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। दोस्त को पेड़ से बांधकर इस घृणित कृत्य को अंजाम दिया गया। आखिर कैसे खुला इस पूरी वारदात का राज? पढ़ें पूरी खबर…
Pachmarhi Minor Gangrape Case: मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी में एक 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल एक स्थानीय जिप्सी चालक और होटल में काम करने वाले दो अन्य युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज घटना के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है और पचमढ़ी की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।
Pachmarhi Minor Gangrape Case 19 अगस्त 2026 की दोपहर की है, जब पीड़िता अपने एक स्कूल फ्रेंड से मिलने के लिए बस स्टैंड पहुंची थी। वहां उसकी मुलाकात जिप्सी चालक हरिओम से हुई, जिसके साथ पवन बंसल और अभिषेक वंशकार भी मौजूद थे। तीनों आरोपी बहला-फुसलाकर पीड़िता और उसके दोस्त को घुमाने के बहाने दक्षिण स्काउट गाइड के पास स्थित सुनसान जंगल में ले गए। इसके बाद आरोपियों ने शातिराना तरीके से छात्रा के दोस्त को जिप्सी से बांध दिया और तीनों ने मिलकर नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता और उसके दोस्त को धमकाते हुए मौके से फरार हो गए। उन्होंने किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी, जिससे डरी हुई सहमी पीड़िता ने घर लौटने के बाद स्कूल जाना भी बंद कर दिया। हालांकि, जब उसकी बड़ी बहन ने उससे पूछताछ की, तो उसने रोते हुए पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने रविवार रात पचमढ़ी थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। महिला सब-इंस्पेक्टर मोनिका सिंह ने तुरंत पीड़िता के बयान दर्ज किए और पुलिस ने BNS तथा पॉक्सो एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवा लिया गया है और सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पचमढ़ी जैसे प्रमुख और शांत पर्यटन स्थल पर इस तरह की आपराधिक घटना से स्थानीय लोगों और पर्यटकों में भारी डर और रोष देखा जा रहा है।
