Hockey World Cup 2026: दूसरे राउंड में कब किससे भिड़ेगी टीम इंडिया? पुरुष और महिला टीम का पूरा शेड्यूल
Hockey World Cup 2026 में भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमों ने दूसरे राउंड में जगह बना ली है। अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दोनों टीमों को अपने अगले मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करना होगा
Hockey World Cup में भारत की पुरुष और महिला टीम दूसरे राउंड में पहुंच चुकी हैं, लेकिन अब सामने है सेमीफाइनल का टिकट। नीदरलैंड से लेकर अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया तक, भारत कब और किससे भिड़ेगा? मुकाबलों की तारीख, समय और पूरी तस्वीर जानने के लिए खबर जरूर पढ़ें।
Hockey World Cup: पुरुष टीम की नीदरलैंड और अर्जेंटीना से टक्कर
Hockey World Cup 2026: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर हॉकी विश्व कप के दूसरे राउंड में जगह बना ली है। पूल डी में दूसरे स्थान पर रहने के बाद भारत अब पूल ई में पहुंच गया है। इस ग्रुप में भारत के अलावा इंग्लैंड, नीदरलैंड और अर्जेंटीना की टीमें हैं।
दूसरे राउंड में भारत को दो मुकाबले खेलने हैं। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को अपने ग्रुप की शीर्ष दो टीमों में शामिल होना होगा।
भारत का पहला मुकाबला 22 अगस्त 2026 को नीदरलैंड्स के खिलाफ होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे (IST) वैगेनर स्टेडियम, एम्स्टलवीन में खेला जाएगा।
इसके बाद भारतीय टीम 24 अगस्त 2026 को अर्जेंटीना से भिड़ेगी। यह मुकाबला शाम 6:15 बजे (IST) शुरू होगा और इसका आयोजन भी वैगेनर स्टेडियम, एम्स्टलवीन में होगा।
महिला टीम भी दूसरे राउंड में
भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी विश्व कप के दूसरे राउंड में जगह बना ली है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, जबकि इंग्लैंड और चीन के खिलाफ मुकाबले ड्रॉ रहे। इन परिणामों के बाद भारतीय महिला टीम ने अगले चरण में अपनी जगह पक्की की।
महिला टीम अब पूल ई में नीदरलैंड, चीन और ऑस्ट्रेलिया के साथ है। भारत के लिए अगले दोनों मुकाबले बेहद अहम होने वाले हैं।
भारतीय महिला टीम का पहला मुकाबला 21 अगस्त 2026 को नीदरलैंड्स के खिलाफ होगा। यह मैच रात 9:30 बजे (IST) वैगेनर स्टेडियम, एम्स्टलवीन में खेला जाएगा।
इसके बाद भारत 23 अगस्त 2026 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर उतरेगा। यह मुकाबला रात 10:30 बजे (IST) शुरू होगा।

सेमीफाइनल के लिए होगी कड़ी जंग
दूसरे राउंड में भारत के सामने दुनिया की मजबूत हॉकी टीमें हैं। पुरुष टीम को नीदरलैंड और अर्जेंटीना से चुनौती मिलेगी, जबकि महिला टीम के सामने नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया की चुनौती होगी।
दोनों भारतीय टीमों के लिए हर मुकाबला अहम है। ग्रुप में शीर्ष दो स्थान हासिल करने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों के पास गलती की ज्यादा गुंजाइश नहीं होगी।
अब फैंस की नजर इस बात पर है कि क्या भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमें दूसरे राउंड में दमदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर पाएंगी?
