Kulgam Terror Attack: आतंकियों ने गैर-कश्मीरी मजदूरों को बनाया निशाना, एक की मौत और एक घायल
Kulgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों की गोलीबारी से दहशत, सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर शुरू किया सर्च ऑपरेशन
Kulgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने दो गैर-कश्मीरी मजदूरों पर अचानक हमला कर दिया। गोलीबारी में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। आखिर कैसे हुआ हमला और सुरक्षा एजेंसियां अब क्या कार्रवाई कर रही हैं? जानिए पूरी खबर।
Kulgam Terror Attack: कुलगाम में आतंकियों ने गैर-कश्मीरी मजदूरों पर की फायरिंग, एक की मौत और दूसरा घायल
Kulgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने एक बार फिर गैर-स्थानीय नागरिकों को निशाना बनाया है। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम स्थित केल्लाम इलाके में शुक्रवार शाम आतंकियों ने दो गैर-कश्मीरी मजदूरों पर गोलीबारी कर दी।
इस हमले में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
अस्पताल ले जाते समय एक मजदूर ने तोड़ा दम
अधिकारियों के मुताबिक, आतंकियों ने केल्लाम इलाके में मौजूद दो गैर-स्थानीय लोगों को निशाना बनाकर फायरिंग की। गोली लगने के बाद दोनों मजदूरों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
इलाज के दौरान एक मजदूर ने दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे घायल मजदूर की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) अनंतनाग रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

सुरक्षा बलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
हमले के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। आतंकियों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
सुरक्षा एजेंसियां हमलावरों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी हैं। इलाके में आने-जाने वाले रास्तों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।
आतंकियों की तलाश जारी
अधिकारियों का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले आतंकियों को पकड़ने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। सुरक्षाबल इलाके में हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रख रहे हैं।
