सोनम वांगचुक की पत्नी पहुंचीं हाईकोर्ट, बोलीं- अस्पताल नहीं, गैर-कानूनी हिरासत में हैं; तुरंत रिहाई की मांग

Sonam Wangchuk wife Gitanjali Angmo HC petition

गीतांजलि आंग्मो ने कहा- मेरी सहमति के बिना पति को कुछ न खिलाया जाए, अस्पताल ने पोटैशियम के आंकड़ों में की गड़बड़ी

 

 

 

नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक इस समय दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं। दिल्ली पुलिस ने 18 जुलाई को जंतर-मंतर से उन्हें हटाकर अस्पताल में भर्ती कराया था। इसी बीच सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंग्मो ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और उन्हें सफदरजंग अस्पताल से तुरंत रिहा करने या परिवार की पसंद के निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग की है।

 

गीतांजलि ने अपनी याचिका में कहा है कि सोनम वांगचुक की मौजूदा स्थिति ‘गैर-कानूनी हिरासत’ है, जो संविधान के अनुच्छेद 19 और 21 का उल्लंघन है। उन्होंने आरोप लगाया कि वांगचुक को परिवार, वकीलों और उनके निजी डॉक्टरों से अलग रखकर अवैध रूप से हिरासत में रखा गया है।

 

पोटैशियम के आंकड़ों को लेकर विवाद

गीतांजलि ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि अस्पताल ने परिवार को बताया था कि वांगचुक का पोटैशियम स्तर 2.9 तक गिर गया है, जिसे जानलेवा बताया गया। हालांकि, अस्पताल की ओर से जारी सार्वजनिक हेल्थ बुलेटिन में यह आंकड़ा नहीं बताया गया और सिर्फ “पोटैशियम का स्तर घट रहा है” लिखा गया।

 

गीतांजलि का दावा है कि 10 घंटे और बार-बार अनुरोध करने के बाद जब उन्हें वांगचुक के ब्लड के सैंपल लेने दिए गए, तो एक स्वतंत्र लैब टेस्ट में पोटैशियम स्तर 3.5 रिपोर्ट आया, जो सामान्य रेंज के अंदर है। उन्होंने कहा, “इस lack of transparency ने हमारा विश्वास अस्पताल से उठा दिया है”।

 

अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल

गीतांजलि ने यह भी आरोप लगाया कि सफदरजंग अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात है। उनके अनुसार, “हमारे फ्लोर पर लगभग 30 पुलिसकर्मी और पूरे अस्पताल में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं, जिससे हमारा आना-जाना बहुत मुश्किल है। यह मेडिकल केयर नहीं है, यह गैर-कानूनी हिरासत है”।

 

क्या मांगी है याचिका में?

गीतांजलि ने अदालत से मांग की है कि वांगचुक की मौजूदा हिरासत को असंवैधानिक घोषित किया जाए और उन्हें तत्काल अस्पताल से रिहा करने या परिवार की पसंद के अस्पताल में भर्ती कराने का आदेश दिया जाए। उन्होंने कहा कि “किसी भी परिवार को सिर्फ यह चुनने के लिए सिस्टम से लड़ना नहीं चाहिए कि उनके अपने को मेडिकल केयर कहाँ मिले”।

 

 

Read more- 

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के फाउंडर अभिजीत दीपके 6 जून को दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन, फॉलोअर्स से की एयरपोर्ट पर मिलने की अपील

 

 

Youthwings