मिडिल ईस्ट में फिर जंग के हालात, अमेरिका-ईरान के बीच मिसाइल और ड्रोन हमलों का दावा

US Iran war 2026 airstrikes

अमेरिकी सेना ने ईरान के मिसाइल सिस्टम, IRGC की स्पीड बोट्स और तेहरान के वॉटर पंप को बनाया निशाना, ईरान ने बहरीन में अमेरिकी एयर बेस पर हमले का दावा किया

 

 

 

वाशिंगटन/तेहरान। कुछ दिन की शांति के बाद एक बार फिर अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध शुरू हो गया है। दोनों देश एक-दूसरे पर मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहे हैं। अमेरिकी सेना (US Army) ने ईरान के 14 प्रांतों के 140 ठिकानों पर एक साथ हमला किया । अमेरिकी सेना के निशाने पर ईरान के मिसाइल सिस्टम और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की स्पीड बोट्स रहीं, वहीं तेहरान के वॉटर पंप भी बमबारी से उड़ा दिए गए ।

 

अमेरिका का अब तक का सबसे बड़ा हमला

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि रविवार से ईरान के खिलाफ एयर स्ट्राइक की नई सीरीज शुरू की गई है। ये हमले किश्म, सीरिक, बंदर अब्बास, जास्क, बुशेहर, खोंदाब, बंदर महशहर, बेहबहान, अंदीमेश्क, देजफुल, अहवाज, अबादान और खुर्रमशहर जैसे इलाकों में किए गए ।

 

खुजेस्तान प्रांत (ईरान का तेल और गैस का सबसे बड़ा केंद्र) के अहवाज शहर के पास भी हमले हुए । अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने ईरान की एक क्रूज मिसाइल और एक आत्मघाती ड्रोन को हवा में ही मार गिराया।

 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर F-22 Raptor, B-1B Lancer, B-2 Spirit जैसे विमानों की फोटो पोस्ट कर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।

 

ईरान का जवाबी हमला

ईरान के IRGC ने दावा किया कि उसने बहरीन के शेख ईसा एयर बेस पर हमला किया, जहां अमेरिकी सैन्य ठिकाने हैं । IRGC ने बताया कि हेलिकॉप्टरों के रखरखाव केंद्र, P-8 सैन्य विमान के हैंगर और अमेरिकी सेना के ड्रोन कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को निशाना बनाया गया।

 

हालांकि, अमेरिका या बहरीन की ओर से इस पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

 

होर्मुज का मुद्दा

युद्ध शुरू होने से एक बार फिर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज युद्ध का मुख्य केंद्र बन गया है। यह रास्ता दुनिया की करीब 20 फीसदी तेल आपूर्ति का मुख्य मार्ग है। अमेरिकी नौसेना ने इस क्षेत्र में सभी जहाजों को आगे बढ़ने से रोक दिया है ।

 

इस बीच ईरान ने आपातकालीन स्थिति घोषित कर दी है और आम नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है ।

 

 

Read more- 

US-Iran War फिर भड़कने वाला हैं? अमेरिका ने ईरानी जहाज पर किया कब्जा.. अब शांति वार्ता का क्या होगा!

 

 

Youthwings