Donald Trump ने किया ऐलान-ए-जंग! ईरान के साथ युद्धविराम खत्म, बोले- ‘अब नहीं होगी बातचीत.. ये लोग घटिया और बीमार’

Trump Iran ceasefire over

होर्मुज में तीन जहाजों पर हमले के बाद अमेरिकी सेना ने 80 से अधिक ईरानी ठिकानों पर किए हमले, तेल की कीमतों में उछाल

 

 

अंकारा/वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि ईरान के साथ युद्धविराम समझौता अब उनके लिए समाप्त हो चुका है। तुर्की के अंकारा में आयोजित NATO शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रंप ने कहा कि वह अब ईरान के साथ किसी भी तरह की बातचीत नहीं करना चाहते ।

 

NATO महासचिव मार्क रुट्टे के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, “मेरे लिए यह सब खत्म हो चुका है। मैं ईरानियों से निपटना नहीं चाहता। उनका नेतृत्व क्रूर, हिंसक और बीमार मानसिकता वाले लोगों के हाथ में है। वे घटिया हैं, बीमार लोग हैं” ।

 

अमेरिका ने ईरान के 80 से अधिक ठिकानों पर किए हमले

ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने हाल ही में ईरान के 80 से अधिक रणनीतिक ठिकानों पर बड़ा सैन्य अभियान चलाया। सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि इन हमलों में ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, कमांड एंड कंट्रोल नेटवर्क, तटीय रडार साइट्स, एंटी-शिप मिसाइल क्षमताओं और 60 से अधिक IRGC की छोटी नौकाओं को निशाना बनाया गया ।

 

ईरान पर परमाणु कार्यक्रम को लेकर गंभीर आरोप

ट्रंप ने ईरान पर परमाणु कार्यक्रम को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ईरान ने पहले परमाणु हथियार विकसित नहीं करने की सहमति जताई थी, लेकिन बाद में सार्वजनिक रूप से इस प्रतिबद्धता से इनकार कर दिया ।

 

ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर किए जवाबी हमले

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास तीन जहाजों पर ईरानी कार्रवाई के बाद क्षेत्रीय तनाव तेजी से बढ़ा है । इसके जवाब में अमेरिकी सेना ने कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। वहीं, ईरान के IRGC ने बहरीन और कुवैत में मौजूद 85 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी मिसाइल और ड्रोन हमलों का दावा किया है । NATO महासचिव मार्क रुट्टे ने अमेरिकी हमलों का समर्थन करते हुए कहा कि ईरान ने सीजफायर का उल्लंघन किया, इसलिए अमेरिकी जवाबी कार्रवाई जरूरी थी ।

 

वैश्विक बाजार पर असर, तेल की कीमतों में उछाल

इस बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 5 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 78 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई ।

 

Read more- 

Donald Trump on Iran : ‘ईरान की एयर फोर्स, नेवी और रडार तबाह, अमेरिका से एक पैसा नहीं मिलेगा’

 

 

Youthwings