अमेरिका ने ईरान पर फिर किए एयरस्ट्राइक, होर्मुज में तीन जहाजों पर हमले का दिया जवाब, सीरिक-बंदर अब्बास में धमाके
CENTCOM ने कहा- जहाजों पर हमला सीजफायर का उल्लंघन, ईरानी मीडिया ने सीरिक में सात विस्फोटों की सूचना दी
वाशिंगटन/तेहरान। मिडिल ईस्ट युद्ध एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। होर्मुज में एक दिन पहले तीन जहाजों पर हुए हमलों पर अमेरिका ने ईरान को गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी दी थी और मंगलवार को अमेरिका ने ईरान के खिलाफ नए सैन्य हमलों की शुरुआत कर दी। ईरानी मीडिया के मुताबिक, सीरिक, केश्म द्वीप और बंदर अब्बास में कई धमाकों की आवाजें सुनाई दी हैं।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दी पुष्टि
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने हमलों की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया कि ईरान के खिलाफ सैन्य हमले शुरू कर दिए गए हैं। सेंटकॉम ने इन हमलों की वजह होर्मुज स्ट्रेट में वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हमले को बताया है। CENTCOM ने ईरान की ओर से जहाजों पर हुए हमलों को अनुचित, खतरनाक और सीजफायर का उल्लंघन बताया है।
ईरानी मीडिया ने बताया
ईरानी मीडिया के अनुसार, सीरिक में सात विस्फोटों की आवाजें सुनी गई हैं। दक्षिणी पोर्ट सिटी सीरिक के ताहेरुई पियर इलाके में छह प्रोजेक्टाइल गिरे हैं, जिसके धमाके सुने गए हैं। केश्म द्वीप और बंदर अब्बास में भी धमाकों की सूचना है। हालांकि, अभी तक किसी भी अधिकारी ने आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

क्या है पूरा मामला?
यह कार्रवाई होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे तीन व्यावसायिक जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में की गई है, जिसमें ईरान ने अमेरिकी सीजफायर समझौते का उल्लंघन करते हुए जहाजों को निशाना बनाया था। CENTCOM के अनुसार, अमेरिकी सेना ने ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, तटीय निगरानी केंद्र, मिसाइल सिस्टम और ड्रोन लॉन्च साइटों को निशाना बनाया है।
फिलहाल, हमलों की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है और आने वाले घंटों में इस मामले में और विवरण सामने आने की संभावना है।
Read more-
West Bengal Budget 2026: महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, DA 20% बढ़ा, 1 लाख नौकरियां
