CG Religious Conversion: सुकमा में धर्मांतरण को लेकर बवाल, ईसाई परिवारों के घरों में तोड़फोड़, गांव में पुलिस तैनात
CG Religious Conversion: सुकमा के पोलमपल्ली गांव में धर्मांतरण विवाद के बाद तीन परिवारों के घरों में तोड़फोड़
CG Religious Conversion: छत्तीसगढ़ के सुकमा में धर्मांतरण को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। तीन ईसाई परिवारों के घरों में तोड़फोड़ के बाद गांव में तनाव फैल गया। आखिर कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद और प्रशासन ने क्या कार्रवाई की? पढ़िए पूरी रिपोर्ट।
CG Religious Conversion News: ईसाई धर्म अपनाने पर भड़का गांव, तीन परिवारों के घरों में तोड़फोड़, सुकमा में बढ़ा तनाव
CG Religious Conversion News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पोलमपल्ली गांव से धर्मांतरण को लेकर तनाव की खबर सामने आई है। गांव के पटेलपारा में विवाद के बाद तीन ईसाई परिवारों के घरों में तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया, जिसके चलते पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।
धान बुआई की पूजा से शुरू हुआ विवाद
मिली जानकारी के अनुसार, धान बुआई के अवसर पर होने वाले पारंपरिक पूजा-पाठ को लेकर गांव में विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि तीन ईसाई परिवारों के घरों को नुकसान पहुंचाए जाने के आरोप सामने आए। ग्रामीणों द्वारा इन परिवारों के सामाजिक बहिष्कार की भी बात कही जा रही है।
घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया, जिसके चलते प्रशासन को अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी गांव पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से अलग-अलग बातचीत की और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
दोनों पक्षों के बीच बनी सहमति
तहसीलदार योगेंद्र रात्रे ने बताया कि प्रशासन की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई गई। समझाइश के बाद आपसी सहमति बन गई है और फिलहाल विवाद शांत हो गया है। हालांकि पूरे मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी विवाद की स्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
