Sambit Patra WhatsApp Hack: साइबर ठगों का नया शिकार बने संबित पात्रा, WhatsApp से हो रही पैसों की मांग
Sambit Patra WhatsApp Hack: हैक होने के बाद सांसद ने लोगों से किसी भी मैसेज या पैसों की मांग पर भरोसा न करने की अपील की
Sambit Patra WhatsApp Hack: अगर आपके पास भी संबित पात्रा के नंबर से कोई मैसेज या पैसों की डिमांड आए तो एक गलती आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। आखिर कैसे हुआ पूरा मामला और WhatsApp ने यूजरनेम फीचर को लेकर क्या सफाई दी? जानिए इस रिपोर्ट में।
Sambit Patra WhatsApp Hack: भाजपा सांसद का WhatsApp हुआ हैक, लोगों से मांगे जा रहे पैसे
पुरी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद संबित पात्रा ने बताया है कि उनका WhatsApp नंबर हैक हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लोगों को आगाह किया कि उनके नंबर से फर्जी संदेश भेजे जा रहे हैं और अलग-अलग माध्यमों से पैसों की मांग की जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि ऐसे सभी मैसेज साइबर अपराध का हिस्सा हैं और उनका उनसे कोई संबंध नहीं है।
सोशल मीडिया पर लोगों से की खास अपील
संबित पात्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने ओडिशा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर दिया है और मामले में कानूनी व तकनीकी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि जब तक उनका WhatsApp अकाउंट पूरी तरह सुरक्षित होकर वापस नहीं मिल जाता, तब तक उनके नंबर से आने वाले किसी भी मैसेज, कॉल या पैसों से जुड़े अनुरोध पर भरोसा न करें। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की धनराशि भेजने से बचें और संदिग्ध संदेशों का जवाब न दें।
WhatsApp Username फीचर पर भी बढ़ी चिंता
इस पूरे घटनाक्रम के बीच WhatsApp के आने वाले Username फीचर को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। हाल ही में केंद्र सरकार ने मेटा को नोटिस भेजकर इस फीचर से जुड़े संभावित साइबर फ्रॉड और इम्पर्सनेशन (दूसरे व्यक्ति बनकर धोखाधड़ी) के खतरे पर जवाब मांगा था। इसके बाद मेटा ने यूजर्स के लिए एक विस्तृत FAQ जारी कर कई अहम जानकारियां साझा की हैं।
क्या Username रखना जरूरी होगा?
मेटा के मुताबिक WhatsApp पर Username रखना पूरी तरह वैकल्पिक होगा। अगर किसी यूजर का पसंदीदा Username पहले से उपलब्ध नहीं होगा, तो उसे दूसरा नाम चुनना होगा। कुछ नाम पहले से Meta Verified अकाउंट, सरकारी संस्थानों, सार्वजनिक हस्तियों और प्रसिद्ध ब्रांड्स के लिए सुरक्षित रखे जाएंगे ताकि फर्जी अकाउंट बनाकर धोखाधड़ी न की जा सके।

फर्जी अकाउंट और फ्रॉड रोकने के लिए क्या होंगे इंतजाम?
कंपनी का कहना है कि Username के जरिए किसी नए व्यक्ति का पहला मैसेज आने पर यूजर को विशेष चेतावनी दिखाई जाएगी। इसमें भेजने वाले का देश, अकाउंट नया है या नहीं और साझा ग्रुप जैसी जानकारी भी मिलेगी। इसके अलावा यूजर किसी भी संदिग्ध अकाउंट को तुरंत ब्लॉक और रिपोर्ट कर सकेंगे।
Sambit Patra WhatsApp Hack: Username Key देगा अतिरिक्त सुरक्षा
WhatsApp ने एक नया सुरक्षा फीचर Username Key भी पेश किया है। अगर कोई यूजर इसे सक्रिय करता है तो उससे संपर्क करने के लिए केवल Username ही नहीं बल्कि Username Key की भी जरूरत होगी। यूजर इस Key को कभी भी बदल सकता है, जिससे पुराने विवरण के जरिए दोबारा संपर्क करना संभव नहीं होगा।
बाद में बदला जा सकेगा Username
मेटा ने यह भी स्पष्ट किया है कि यूजर भविष्य में अपना Username बदल सकेंगे, बशर्ते नया Username उपलब्ध हो। कंपनी ने यह भी कहा कि लोकप्रिय Username को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे कई दावे गलत हैं और केवल वास्तविक खाताधारकों को ही ऐसे नाम सुरक्षित रखने की सुविधा मिलेगी।
फिलहाल संबित पात्रा के WhatsApp हैक होने की घटना ने एक बार फिर साइबर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे में किसी भी संदिग्ध मैसेज, कॉल या पैसों की मांग पर भरोसा करने से पहले उसकी पुष्टि करना बेहद जरूरी है।
यह भी पढ़ें: Aamir Khan Wedding: आखिर आ ही गया वो दिन! गौरी स्प्रैट संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान
Aamir Khan Wedding: आखिर आ ही गया वो दिन! गौरी स्प्रैट संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान
