कॉकरोच से खरगोश तक… एल्विश यादव ने रच दी नई पार्टी, जंतर-मंतर पर मुफ्त गाजर का ऐलान
एल्विश यादव ने मजाकिया अंदाज में पेश किया डिजिटल पोस्टर, पिछले पोस्ट में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर कसा था तंज, अब ‘खरगोश जनता पार्टी’ के नाम से किया ऐलान
नई दिल्ली। यूट्यूबर और बिग बॉस विजेता एल्विश यादव एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा के केंद्र में हैं। हाल ही में उन्होंने कथित तौर पर “कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party)” का मजाक उड़ाते हुए पोस्ट किए थे, जिसके बाद उनका नया वीडियो और पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अब एल्विश ने मजाकिया अंदाज में एक नई तथाकथित “पार्टी” की घोषणा कर दी है, जिसका नाम “खरगोश जनता पार्टी” (Khargosh Janata Party) बताया है।
एल्विश ने एक डिजिटल पोस्टर साझा करते हुए लिखा- “सारे भाई जंतर-मंतर पहुंच जाओ, सबको फ्री गाजर मिलेगी!” यह पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब शेयर और चर्चा में है।
कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद?
यह सिलसिला तब शुरू हुआ जब एल्विश यादव ने अपने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा कि वे “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)” के सदस्यों से बहस नहीं करते और “डिबेट से बेहतर पेस्ट कंट्रोल काम करता है।” इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आईं। कई यूजर्स ने इसे आपत्तिजनक और धमकी भरा बताया।
‘खरगोश जनता पार्टी’ का ऐलान
विवाद तब और गहरा गया जब एल्विश यादव ने “कॉकरोच जनता पार्टी” के जवाब में अपनी एक काल्पनिक “खरगोश जनता पार्टी” का डिजिटल पोस्टर और मैनिफेस्टो जारी किया। इस मैनिफेस्टो में उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा: “गाजर हमारा हक, स्पीड हमारी पहचान है… खरगोश एकता जिंदाबाद! तेज दिमाग, लंबे कान, सबका विकास गाजर के साथ।”

इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा कि सभी भाई जंतर-मंतर पहुंच जाएं और सबको मुफ्त गाजर मिलेगी।
सोशल मीडिया पर बंटी राय
एल्विश के इस पोस्ट को कई लोग व्यंग्य और मनोरंजन के रूप में देख रहे हैं, जबकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इस पर आपत्ति भी जता रहे हैं। एक तरफ उनके समर्थक और फैंस इसे सिर्फ सोशल मीडिया सटायर और मनोरंजक कंटेंट बता रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ आलोचक इसे गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए उनकी भाषा पर सवाल उठा रहे हैं।
विवाद के बाद एल्विश ने दी सफाई
विवाद बढ़ने पर एल्विश यादव ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर सफाई दी। उन्होंने एक वीडियो जारी कर ट्रोलर्स को जवाब दिया और अपने बयान को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के दायरे में बताया।
एल्विश ने वीडियो में कहा, “देश में हर नागरिक को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता मिली हुई है। मुझे भी बोलने की पूरी आजादी है और मैं बस अपनी बात रख रहा हूं।” उनकी इस सफाई के बाद भी सोशल मीडिया पर बहस थमी नहीं है।
पोस्ट वायरल, बढ़ती चर्चा
एल्विश का यह पोस्ट X (पूर्व ट्विटर) पर तेजी से वायरल हुआ। कुछ ही घंटों में इसे 20 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचने की बात सामने आई। फिलहाल, यह पूरा मामला ऑनलाइन बहस का विषय बना हुआ है। समर्थक और आलोचक दोनों ही अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’?
हालांकि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का कोई वास्तविक राजनीतिक अस्तित्व नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस नाम से कुछ समूह सक्रिय हैं। एल्विश का पहला तंज कथित तौर पर इन्हीं समूहों पर था। अब ‘खरगोश जनता पार्टी’ की घोषणा कर उन्होंने इसी व्यंग्य को आगे बढ़ाया है।
फिलहाल, यह मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है और सोशल मीडिया पर एल्विश यादव के पोस्टर्स और मैनिफेस्टो लगातार वायरल हो रहे हैं।
Read more-
Elvish Yadav और फाजिलपुरिया के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल, सांपों का व्यावसायिक इस्तेमाल, संपत्ति जब्त
