IPL 2026 Final RCB vs GT: एक ट्रॉफी, दो दावेदार… आज रात तय होगा IPL 2026 की ट्रॉफी का हकदार

IPL 2026 Final RCB vs GT

IPL 2026 Final RCB vs GT: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज खिताबी जंग, डिफेंडिंग चैंपियन RCB और मजबूत GT आमने-सामने

IPL 2026 Final RCB vs GT: एक तरफ रजत पाटीदार की विस्फोटक कप्तानी, दूसरी तरफ शुभमन गिल का शानदार फॉर्म। अहमदाबाद में आज IPL 2026 का फाइनल खेला जाएगा। क्या RCB लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतेगी या GT अपने घर में इतिहास रचेगी? जानिए फाइनल से पहले हर बड़ा आंकड़ा और पूरी कहानी।

IPL 2026 Final RCB vs GT: गिल या पाटीदार? आज अहमदाबाद में तय होगा IPL का नया बादशाह

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला आखिरकार आ गया है। रविवार 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। पूरे सीजन शानदार प्रदर्शन करने वाली दोनों टीमें अब सिर्फ एक जीत दूर हैं, जहां से उन्हें IPL 2026 की ट्रॉफी उठाने का मौका मिलेगा।

क्रिकेट फैंस की नजरें इस महामुकाबले पर टिकी हैं, क्योंकि मैदान पर सिर्फ दो टीमों की लड़ाई नहीं होगी, बल्कि दो शानदार कप्तानों, रजत पाटीदार और शुभमन गिल की प्रतिष्ठा भी दांव पर होगी।

फाइनल तक कैसे पहुंचीं दोनों टीमें?

डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया। क्वालिफायर-1 में बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 92 रनों के बड़े अंतर से हराकर सीधे फाइनल में जगह बनाई थी।

वहीं गुजरात टाइटंस ने हार नहीं मानी और क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। अब दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने हैं, लेकिन इस बार दांव पर IPL की ट्रॉफी है।

RCB पांचवीं बार IPL फाइनल खेलने उतरेगी, जबकि गुजरात टाइटंस तीसरी बार फाइनल में पहुंची है।

गिल बनाम पाटीदार, फाइनल की सबसे बड़ी जंग

इस फाइनल का सबसे दिलचस्प मुकाबला दोनों कप्तानों के बीच माना जा रहा है।

RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने इस सीजन बल्लेबाजी और कप्तानी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 14 मैचों में 486 रन बनाए हैं। उनका औसत 44 और स्ट्राइक रेट 196 का रहा है। इस दौरान उनके बल्ले से पांच अर्धशतक भी निकले हैं।

पाटीदार की सबसे बड़ी ताकत उनका निडर बल्लेबाजी अंदाज है। क्वालिफायर-1 में उन्होंने गुजरात के खिलाफ सिर्फ 33 गेंदों में 93 रन ठोककर मैच का रुख ही बदल दिया था।

दूसरी ओर गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल भी बेहतरीन फॉर्म में हैं। गिल ने 15 मैचों में 722 रन बनाए हैं। उनका औसत 48.13 और स्ट्राइक रेट 163.71 का रहा है।

क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉल्स के खिलाफ गिल ने 53 गेंदों में शानदार 101 रन बनाकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया था।

RCB के सामने इतिहास रचने का मौका

पिछले सीजन RCB ने पंजाब किंग्स को हराकर IPL 2025 का खिताब जीता था। अब टीम लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने के बेहद करीब है।

अगर रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB खिताब जीतती है, तो वह उन चुनिंदा कप्तानों की सूची में शामिल हो जाएंगे जिन्होंने लगातार दो बार अपनी टीम को चैंपियन बनाया है।

टीम के पास विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, टिम डेविड और जोश हेजलवुड जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं, जो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं।

घर में गुजरात का रिकॉर्ड शानदार

हालांकि फाइनल अहमदाबाद में खेला जाना है और यही बात गुजरात टाइटंस को अतिरिक्त बढ़त देती है।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस सीजन गुजरात ने 7 मैच खेले हैं, जिनमें से 5 में जीत दर्ज की है। सिर्फ 2 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा।

सबसे अहम बात यह है कि इसी मैदान पर गुजरात ने इस सीजन RCB को भी हराया था। ऐसे में घरेलू परिस्थितियों का फायदा गुजरात को मिल सकता है।

किन खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें?

RCB के लिए विराट कोहली, रजत पाटीदार, टिम डेविड और जोश हेजलवुड अहम भूमिका निभाएंगे।

वहीं गुजरात की ओर से शुभमन गिल, जोस बटलर, साई सुदर्शन, राशिद खान और मोहम्मद सिराज टीम की उम्मीदों का केंद्र होंगे।

दोनों टीमों की बल्लेबाजी और गेंदबाजी संतुलित नजर आ रही है, इसलिए मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

IPL 2026 Final RCB vs GT

संभावित प्लेइंग इलेवन

RCB:

वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रासिख सलाम डार।

गुजरात टाइटंस:

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।

कौन उठाएगा ट्रॉफी?

एक तरफ डिफेंडिंग चैंपियन RCB का आत्मविश्वास है, तो दूसरी तरफ घरेलू मैदान पर खेल रही गुजरात टाइटंस का मजबूत रिकॉर्ड। दोनों कप्तान शानदार फॉर्म में हैं और दोनों टीमों के पास मैच विनर खिलाड़ियों की भरमार है।

अब करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें अहमदाबाद पर टिकी हैं, जहां कुछ घंटों बाद यह तय होगा कि IPL 2026 की ट्रॉफी रजत पाटीदार के हाथों में जाएगी या शुभमन गिल इतिहास रचेंगे।

यह भी पढ़ें: हार का दर्द नहीं छिपा पाए Vaibhav Suryavanshi, डगआउट में रोते दिखे युवा स्टार

हार का दर्द नहीं छिपा पाए Vaibhav Suryavanshi, डगआउट में रोते दिखे युवा स्टार

Youthwings