Phone Overheating Tips: गर्मी में आपका फोन भी हो रहा है ‘बीमार’? ओवरहीटिंग को हल्के में लेना पड़ सकता है भारी

Phone Overheating Tips

Phone Overheating Tips: मोबाइल ज्यादा गर्म होना सिर्फ परेशानी नहीं, बड़ा खतरा भी बन सकता है; जानिए किन गलतियों से बचना जरूरी है

Phone Overheating Tips: अगर आपका फोन हाथ में लेते ही तवे जैसा गर्म महसूस होता है, तो इसे नजरअंदाज करना महंगा पड़ सकता है। ओवरहीटिंग सिर्फ बैटरी खत्म नहीं करती, बल्कि फोन ब्लास्ट जैसे खतरे को भी बढ़ा सकती है। जानिए फोन को ठंडा और सुरक्षित रखने के आसान तरीके।

Phone Overheating Tips: गर्मियों का मौसम सिर्फ लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि स्मार्टफोन के लिए भी चुनौती लेकर आता है। जिस तरह इंसान ज्यादा गर्मी में बीमार पड़ सकता है, उसी तरह मोबाइल फोन भी ओवरहीटिंग का शिकार हो सकता है। कई बार फोन इतना गर्म हो जाता है कि उसे हाथ में पकड़ना तक मुश्किल हो जाता है। लगातार बढ़ते तापमान के बीच फोन का ज्यादा गर्म होना अब एक आम समस्या बन गई है। लेकिन अगर इसे समय रहते नजरअंदाज किया गया, तो यह सिर्फ फोन की परफॉर्मेंस ही नहीं बल्कि सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है।

कई बार फोन ब्लास्ट होने या बैटरी फटने की खबरें भी सामने आती हैं, जिनकी वजह ओवरहीटिंग होती है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि फोन गर्म क्यों होता है और इसे कैसे रोका जा सकता है।

आखिर क्यों गर्म हो जाता है मोबाइल?

मोबाइल ओवरहीट होने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं। सबसे आम वजह तेज धूप में फोन का इस्तेमाल करना या उसे गर्म कार के अंदर छोड़ देना है।

इसके अलावा लंबे समय तक गेम खेलना, लगातार वीडियो रिकॉर्ड करना या एक साथ कई ऐप्स चलाना भी फोन पर दबाव बढ़ाता है। अगर नेटवर्क कमजोर हो और फोन लगातार सिग्नल खोज रहा हो, तब भी बैटरी और प्रोसेसर पर ज्यादा लोड पड़ता है।

फास्ट चार्जिंग के दौरान फोन इस्तेमाल करना, लोकल या खराब क्वालिटी का चार्जर यूज करना, स्टोरेज फुल होना और पुराने सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करना भी ओवरहीटिंग की बड़ी वजह बन सकता है।

इन छोटी गलतियों से बढ़ सकता है बड़ा खतरा

अक्सर लोग चार्जिंग के दौरान गेम खेलते हैं या वीडियो देखते रहते हैं। यह आदत फोन की बैटरी पर अतिरिक्त दबाव डालती है।

अगर आपका फोन चार्जिंग के दौरान ज्यादा गर्म हो रहा है तो तुरंत चार्जिंग बंद कर देनी चाहिए। इसके अलावा मोटा बैक कवर भी फोन की गर्मी बाहर निकलने से रोकता है। ऐसे में जरूरत पड़ने पर कवर हटाना बेहतर विकल्प हो सकता है।

फोन को ठंडा करने के लिए कभी भी उसे फ्रिज, बर्फ या बहुत ज्यादा ठंडी जगह पर नहीं रखना चाहिए। अचानक तापमान बदलने से फोन के अंदर मौजूद पार्ट्स खराब हो सकते हैं।

एंड्रॉयड यूजर्स इन सेटिंग्स को बदलें

एंड्रॉयड स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले लोग कुछ सेटिंग्स बदलकर फोन को ओवरहीट होने से बचा सकते हैं।

ब्लूटूथ और वाई-फाई स्कैनिंग को बंद करने से बैकग्राउंड एक्टिविटी कम होती है। इसके अलावा जिन ऐप्स को लोकेशन या माइक्रोफोन एक्सेस की जरूरत नहीं है, उनकी परमिशन हटाना भी फायदेमंद हो सकता है।

अगर फोन में 120Hz डिस्प्ले है, तो उसे 60Hz पर सेट करने से बैटरी की खपत कम होगी और फोन का तापमान भी नियंत्रित रहेगा।

साथ ही ऐप्स और फोन को समय-समय पर अपडेट करते रहना चाहिए क्योंकि कई बार किसी सॉफ्टवेयर बग की वजह से भी डिवाइस गर्म होने लगता है।

iPhone यूजर्स के लिए भी हैं आसान उपाय

आईफोन यूजर्स के लिए Low Power Mode काफी मददगार साबित हो सकता है। यह फीचर बैकग्राउंड ऐप्स की गतिविधियों को सीमित कर देता है और बैटरी की खपत कम करता है।

इसके अलावा Background App Refresh को बंद करना और Location Services को जरूरत के अनुसार सीमित करना भी फोन के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

Reduce Motion फीचर ऑन करने से भी फोन के प्रोसेसर पर कम दबाव पड़ता है।

Phone Overheating Tips

पुराने फोन भी बन सकते हैं खतरा

घर में पड़े पुराने मोबाइल फोन को लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन खराब या फूली हुई बैटरी वाले पुराने फोन भी खतरनाक साबित हो सकते हैं।

अगर किसी पुराने फोन की बैटरी खराब हो चुकी है या फोन लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हुआ है, तो गर्मी और नमी के कारण उसमें आग लगने या ब्लास्ट का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे डिवाइस को सुरक्षित तरीके से ई-वेस्ट सेंटर में देना बेहतर विकल्प माना जाता है।

अगर आपका फोन बिना इस्तेमाल किए भी लगातार गर्म हो रहा है, बार-बार बंद हो रहा है या बैटरी फूलने लगी है, तो यह संकेत हो सकता है कि बैटरी बदलने का समय आ गया है।

 

यह भी पढ़ें: Ranveer Singh Ban: रणवीर पर ‘बैन’ के बाद बॉलीवुड में कोहराम! मनोज बाजपेयी से लेकर चंकी पांडे तक ने FWICE को घेरा, एडिटर ने खोली पोल

Ranveer Singh Ban: रणवीर पर ‘बैन’ के बाद बॉलीवुड में कोहराम! मनोज बाजपेयी से लेकर चंकी पांडे तक ने FWICE को घेरा, एडिटर ने खोली पोल

Youthwings