Aaj Ka Rashifal 1 May 2026: किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान

Aaj Ka Rashifal

आज वृषभ- सिंह – तुला और धनु को होगा विशेष लाभ, जानें सभी राशियों का विस्तृत राशिफल

Aaj Ka Rashifal 1 May 2026 के अनुसार आज चंद्रमा की स्थिति तुला राशि में है। इस ग्रहीय स्थिति का असर सभी राशियों पर अलग-अलग होगा.. पढ़िए आपका राशिफल

मेष राशि (Aries)

आज चंद्रमा आपकी राशि से सातवें भाव में होगा। आप सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में लोगों की प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे। ऑफिस में अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। धन की बेहतर आवक होगी। पारिवारिक और दांपत्यजीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। वाहन सुख मिलेगा। विचारों में उग्रता की भावना बढ़ सकती है, लेकिन बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर आएगा। समाधानकारी व्यवहार अपनाने की आवश्यकता है। व्यापारियों के लिए समय लाभदायक है। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। Aaj Ka Rashifal 1 May 2026 आपको आत्मविश्वास से भर देगा।

 वृषभ राशि (Taurus)

आज चंद्रमा आपकी राशि से छठे भाव में होगा। आपका दिन शुभ फलदायी साबित होगा। निर्धारित काम सफलता से पूरे होंगे। शारीरिक, मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। मन प्रसन्न रहने से आप किसी खास काम को शुरू करने की योजना बना सकते हैं। आर्थिक लाभ होगा। ननिहाल पक्ष से आनंददायक समाचार मिलेंगे। बीमारी में राहत महसूस होगी। नौकरीपेशा वर्ग को नौकरी में लाभ होगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

 मिथुन राशि (Gemini)

आज चंद्रमा आपकी राशि से पांचवें भाव में होगा। आप तन और मन की अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। आज नया काम शुरू करने की योजना बनेगी, हालांकि जल्दबाजी में शुरू किए किसी काम से नुकसान हो सकता है। वाद-विवाद में मानहानि होने की आशंका रहेगी। संतान के काम के पीछे व्यय करना पड़ सकता है। पाचनक्रिया सम्बंधी बीमारियों से पीड़ित रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता भी सताएगी। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा दिन है, पर यात्रा-प्रवास के लिए समय अनुकूल नहीं है। Aaj Ka Rashifal आपको सावधानी बरतने की सलाह देता है।

कर्क राशि (Cancer)

आज चंद्रमा आपकी राशि से चौथे भाव में होगा। दिन मिश्रित फलदायी है। कार्यस्थल पर किसी से विवाद हो सकता है। आज आपमें आनंद एवं स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन में किसी बात की चिंता रह सकती है। काम समय पर पूरे नहीं होंगे। घर में झगड़े का वातावरण रहेगा। स्वजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। धन का व्यय होगा। किसी भी काम में अपयश मिलेगा। समय पर भोजन नहीं मिलने से गुस्सा हो सकते हैं।

 सिंह राशि (Leo)

आज चंद्रमा आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा। आपका दिन शुभ फलदायी है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। भाई-बंधुओं के साथ समय आनंदपूर्वक गुजरेगा, उनसे लाभ भी होगा। किसी सुंदर स्थल पर घूमने जाना हो सकता है। मित्रों और स्वजनों के साथ मुलाकात होगी। कार्य सफलता से आप प्रसन्न होंगे। आज किसी नए रिश्ते में भी बंध सकते हैं। कला के क्षेत्र में आपकी विशेष रुचि रहेगी। मानसिक रूप से स्वस्थ बने रहेंगे।

 कन्या राशि (Virgo)

आज चंद्रमा आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा। दिन शुभ फल देने वाला है। अपनी मीठी वाणी से किसी का भी दिल आप जीत सकते हैं। आपके काम सफल होने की काफी संभावना है। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। परिजनों के साथ सुखपूर्वक समय गुजरेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आरोग्य अच्छा रहेगा। प्रवास की योजना बन सकती है। बौद्धिक चर्चा में जुड़ेंगे, पर वाद-विवाद से बचें। भोजन के साथ कुछ मीठा खाने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है।

 तुला राशि (Libra)

आज चंद्रमा आपकी ही राशि में यानी पहले भाव में होगा। यह समय आर्थिक योजनाएं बनाने के लिए बहुत अच्छा है। आप किसी रचनात्मक काम में व्यस्त रहेंगे। शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे। सभी कार्य आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आगे बढ़ेंगे। पार्टनर के साथ संवाद बना रहेगा। मनोरंजन और मौजमस्ती के पीछे धन खर्च हो सकता है, पर परिजनों से अच्छे संबंध बनेंगे। कोई पुराना विवाद दूर हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय लाभप्रद है।

 वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज चंद्रमा आपकी राशि से बारहवें भाव में होगा। आप मौज-मस्ती और मनोरंजन के पीछे धन खर्च करेंगे। शारीरिक और मानसिक समस्याएं दूर हो सकेंगी। व्यावहारिक उग्रता के कारण बड़ा विवाद हो सकता है। परिजनों के साथ मतभेद होने की आशंका है। आप ज्यादातर समय मौन रहकर रिश्तों को बचाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय चिंताजनक नहीं है, लेकिन बाहर खाने-पीने से परहेज करें। Aaj Ka Rashifal आपको संयम बरतने की सलाह देता है।

 धनु राशि (Sagittarius)

आज चंद्रमा आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होगा। आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टि से दिन लाभदायी है। गृहस्थ जीवन का पूरा आनंद ले पाएंगे। आप रोमांटिक बने रहेंगे। मित्रों के साथ किसी रमणीय स्थल पर घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी की तलाश करने वालों का रिश्ता पक्का हो सकता है। नजदीकी रिश्तेदारों से आर्थिक लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि तथा व्यापार में लाभ मिलने का दिन है। आज अच्छे भोजन का योग है।

 मकर राशि (Capricorn)

आज चंद्रमा आपकी राशि से दसवें भाव में होगा। दिन संघर्षमय रहेगा। दुर्घटना का भय बना रहेगा, इसलिए सावधानी रखें। व्यापार में चिंता बनी रहेगी। व्यापार के लिए कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे और नौकरी में पदोन्नति होगी। संतान की पढ़ाई के संबंध में संतोष का अनुभव होगा। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्वक बीतेगा। धन और मान-सम्मान मिलेगा। सगे संबंधी एवं मित्रों से लाभ होगा। Aaj Ka Rashifal आपको सतर्क रहने की चेतावनी देता है।

 कुंभ राशि (Aquarius)

आज चंद्रमा आपकी राशि से नवें भाव में होगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा नहीं होने के बावजूद मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे, हालांकि काम में मन नहीं लगेगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों से बातचीत में सावधानी रखें। मौज-मस्ती और घूमने-फिरने में पैसे अधिक खर्च होंगे। संतान की चिंता रहेगी। अपने विरोधियों के साथ विवाद में न उतरें। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। प्रेम जीवन में संतुष्टि रहेगी। Aaj Ka Rashifal आपको धीरज बनाए रखने की सीख देता है।

 मीन राशि (Pisces)

आज चंद्रमा आपकी राशि से आठवें भाव में होगा। अनैतिक कामों से दूर रहें। क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। नियम विरोधी कामों से दूर रहें। इलाज के पीछे धन खर्च होने की संभावना है। मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे। परिजनों के साथ संबंधों में नकारात्मकता आ सकती है। ईष्टदेव का जप और ध्यान आपको मानसिक शांति देगा। दोपहर के बाद आपके विचारों में सकारात्मकता आएगी और कार्यस्थल के काम समय पर पूरे कर सकेंगे।

 

Aaj Ka Rashifal डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।

Read More: AI Fake Cheque: सावधान! ChatGPT से तैयार हुआ ‘फर्जी चेक’, आपका बैंक अकाउंट भी है खतरे में?

 

AI Fake Cheque: सावधान! ChatGPT से तैयार हुआ ‘फर्जी चेक’, आपका बैंक अकाउंट भी है खतरे में?

 

 

Youthwings