Tamil Nadu Firecracker Factory Blast: एक धमाके ने छीन ली 16 जिंदगियां.. पलभर में सबकुछ स्वाहा! तमिलनाडु के लिए काला दिन

Tamil Nadu Firecracker Factory Blast

कट्टानारपट्टी गांव में वनजा पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 30 मजदूर थे अंदर, चार कमरे ढहे.. मलबे से निकाले गए शव

Tamil Nadu firecracker factory blast : तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टानारपट्टी गांव में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार को भीषण विस्फोट हो गया, जिसमें कम से कम 16 मजदूरों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। यह तमिलनाडु में विधानसभा चुनावों के बीच एक बेहद दुखद घटना है। विस्फोट इतना तेज था कि इसकी आवाज 10 किलोमीटर दूर तक सुनी गई।

कैसे हुआ विस्फोट?

Tamil Nadu firecracker factory blast : जानकारी के अनुसार, विस्फोट वनजा फायरक्रैकर फैक्ट्री में हुआ, जिसकी मालिकाना हकीकत मुथुमणिकम के पास है। धमाका उस समय हुआ जब करीब 30 कर्मचारी पटाखा निर्माण से जुड़ी नियमित प्रक्रियाओं में लगे हुए थे। प्राथमिक जांच के अनुसार, पटाखा निर्माण के दौरान फ्रिक्शन (रगड़) से यह विस्फोट हुआ, जिसके चलते फैक्ट्री के चार कमरे पूरी तरह से ध्वस्त हो गए। मलबे में दबे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू टीम ने तुरंत काम शुरू कर दिया।

 एक घंटे में आग पर काबू, मलबे से निकाले गए शव

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने मलबे से शवों को निकालना शुरू किया। विरुधुनगर एसपी डॉ. एन. श्रीनाथा ने बताया कि मौके पर मौजूद दमकलकर्मियों ने एक घंटे बाद आग पर काबू पाया और रेस्क्यू टीम ने मलबे से शव निकाले। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। SP Shreenatha की निगरानी में रेस्क्यू अभियान जारी है। एसपी ने यह भी बताया कि रविवार को फैक्ट्री में कर्मचारी ड्यूटी पर क्यों थे, इसकी भी जांच की जा रही है।

 सीएम स्टालिन ने जताया शोक, मंत्रियों को घटनास्थल पर भेजा

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम स्टालिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “विरुधुनगर जिले के कट्टानापट्टी में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में कई लोगों की मौत की दुखद खबर से अत्यधिक दुख हुआ है। मैंने मंत्रियों के.के.एस.एस.आर. रामचंद्रन और थंगम तेन्नारासु से अनुरोध किया है कि वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्यों को तेज करें और प्रभावित परिवारों को सांत्वना दें।” उन्होंने जिला कलेक्टर को भी सभी जरूरी सहायता का समन्वय करने के निर्देश दिए।

 मंत्री रामचंद्रन और तेन्नारासु मौके पर पहुंचे

मुख्यमंत्री स्टालिन के निर्देश पर तमिलनाडु के मंत्री के.के.एस.एस.आर. रामचंद्रन और थंगम तेन्नारासु तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। दोनों मंत्रियों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया और घायलों के उपचार के लिए अस्पतालों का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाए। मंत्रियों ने कहा कि मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाएगा और घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था सरकार करेगी।

 तमिलनाडु में पहले भी हो चुके हैं पटाखा फैक्ट्री हादसे

तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्रियों में इससे पहले भी विस्फोट और आगजनी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। विरुधुनगर जिला पटाखा उद्योग के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां सुरक्षा मानकों को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। इस बार भी friction triggered explosion की आशंका जताई जा रही है। पटाखा निर्माण के दौरान रासायनिक मिश्रण और फ्रिक्शन पर नियंत्रण न होने से ऐसे हादसे होते हैं।

 पीड़ितों के परिवारों को मुआवजा – सरकार ने दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री स्टालिन ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मृतकों के परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं। सरकार की ओर से घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था की जा रही है। वहीं, विपक्षी दलों ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया है और सरकार से पीड़ितों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। Tamil Nadu industrial firecracker ban की मांग अब फिर से उठने लगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुरक्षा नियमों का पालन न होने के कारण बार-बार ऐसे हादसे होते हैं।

SIT जांच के आदेश, सुरक्षा मानकों पर सवाल

इस हादसे के बाद अब सरकार ने घटना की SIT जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है, जो घटना के कारणों और सुरक्षा मानकों में चूक की जांच करेगी। विपक्षी नेताओं ने पटाखा फैक्ट्रियों में सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर सरकार से सवाल किए हैं।

 

Read More:

Harsha Richharia : महाकुंभ की वायरल हर्षा ने लिया संन्यास, खुद का किया पिंडदान, मिला नया नाम

Youthwings