बिलासपुर में वर्दी में रील बनाना पड़ा महंगा, आरक्षक लाइन अटैच
बिलासपुर। पुलिस यूनिफॉर्म में रील बनाना एक आरक्षक को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया है।
जानकारी के अनुसार आरक्षक देवानंद कैवर्त ने पुलिस वर्दी में अपनी पत्नी के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। वीडियो वायरल होने के बाद इसे यूनिफॉर्म के दुरुपयोग और अनुशासनहीन आचरण माना गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरक्षक को मस्तूरी थाने से हटाकर रक्षित केंद्र बिलासपुर अटैच कर दिया। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने के सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। विभाग ने साफ किया है कि वर्दी की गरिमा के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
देखें विडियो:-
