Raipur Railway Division PC: छत्तीसगढ़ में रेलवे का दमदार प्रदर्शन, रायपुर मंडल ने कमाए 5,664 करोड़ रुपये

रायपुर रेल मंडल की प्रेस कांफ्रेंस

रायपुर रेल मंडल की प्रेस कांफ्रेंस

Raipur Railway Division PC:  रायपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक दयानंद ने बताया कि रायपुर रेल मंडल ने बीते वर्ष बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 5,664 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया।

माल लदान से सबसे ज्यादा आय

अधिकारियों के अनुसार, कुल राजस्व में से करीब 5,000 करोड़ रुपये माल ढुलाई (फ्रेट) से प्राप्त हुए, जबकि यात्री सेवाओं से लगभग 631 करोड़ रुपये की आय हुई। इससे साफ है कि मंडल की आय में माल परिवहन का सबसे बड़ा योगदान रहा।

देशभर में मजबूत स्थिति

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे माल राजस्व के मामले में पूरे भारत में पहले स्थान पर है, जबकि रायपुर रेल मंडल ने इस श्रेणी में देशभर में 9वां स्थान हासिल किया है। यह प्रदर्शन मंडल की कार्यक्षमता और बेहतर प्रबंधन को दर्शाता है।

इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर फोकस

मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि यात्री सुविधाओं और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। वित्तीय वर्ष के दौरान लगभग 30,410 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट पूरे किए गए हैं, जबकि करीब 51,000 करोड़ रुपये के निर्माण और विकास कार्य अभी प्रगति पर हैं।

छत्तीसगढ़ के साथ भेदभाव से किया इनकार

दयानंद ने स्पष्ट किया कि रेलवे द्वारा छत्तीसगढ़ के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे और रेल मंत्रालय की प्राथमिकता में इस क्षेत्र का विकास शामिल है और यहां की सभी परियोजनाओं को पूरा समर्थन मिल रहा है।

READ MORE : जनगणना का बिगुल: छत्तीसगढ़ में मकानों पर नंबर लिखना शुरू, मई से शुरू होगी गणना

Youthwings