Chhattisgarh Morning News: रायगढ़ दौरे पर CM साय, खेलो इंडिया गेम्स का 8वां दिन और आज से कई बड़े बदलाव लागू
Chhattisgarh Morning News
Chhattisgarh Morning News: राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में आज कई बड़े आयोजन, सरकारी फैसले और बदलाव देखने को मिलेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे से लेकर नई नीतियों तक, आज का दिन काफी अहम रहने वाला है।
CM विष्णुदेव साय का रायगढ़ दौरा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 12:30 बजे स्टेट प्लेन से रवाना होकर 1:25 बजे राजापारा स्थित जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करेंगे।
इसके बाद 1:40 बजे बाबा प्रियदर्शी राम ऑडिटोरियम में वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद 3:20 बजे रायपुर के लिए रवाना होकर 4:20 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
शाम 5:50 बजे वे लोक भवन में आयोजित राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: 8वें दिन मुकाबले
Khelo India Tribal Games 2026 का आज आठवां दिन है। सुबह 7 बजे से हॉकी और 7:30 बजे से फुटबॉल मुकाबलों की शुरुआत होगी।
केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे दोपहर 1 बजे साइंस कॉलेज मैदान स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी।
महतारी वंदन योजना: दोबारा वेरिफिकेशन
प्रदेश में महतारी वंदन योजना के तहत 69 लाख से अधिक महिलाओं का फिर से सत्यापन किया जाएगा।
1 अप्रैल से 30 जून तक चलने वाले इस अभियान में सभी लाभार्थियों का ई-केवाईसी होगा, ताकि फर्जी और अपात्र लोगों को हटाया जा सके।
नक्सलवाद पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम
राजधानी के जयस्तंभ चौक पर भाजयुमो ने वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान ‘नक्सलवाद मुर्दाबाद’ और ‘वीर जवान अमर रहें’ के नारे लगे।
कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में जवानों के बलिदान को याद किया और इसे सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया।
शराब की नई रेट लिस्ट लागू
आज से प्रदेश में शराब की नई कीमतें लागू हो गई हैं।
- देशी शराब की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
- लोअर और मीडियम रेंज विदेशी शराब भी पहले जैसी
- हायर रेंज विदेशी शराब ₹1000 तक सस्ती
- बियर और कुछ ब्रांड्स महंगे
टोल प्लाजा पर कैश बंद, सिर्फ डिजिटल पेमेंट
आज से NHAI ने बड़ा बदलाव लागू किया है।
प्रदेश के 26 टोल प्लाजा पर अब कैश पेमेंट पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
अब वाहन चालक
- FASTag या UPI से भुगतान कर सकेंगे
- UPI से पेमेंट पर 1.25% अतिरिक्त शुल्क देना होगा
बिजली बिल में बड़ा बदलाव: प्रीपेड सिस्टम लागू
छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए नया नियम लागू किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने प्रीपेड मॉडल को मंजूरी दी है।
अब उपभोक्ताओं को पहले रिचार्ज कर बिजली इस्तेमाल करनी होगी, ठीक मोबाइल की तरह।
पहले चरण में यह व्यवस्था सरकारी विभागों पर लागू होगी।
- 1.5 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं
- 22 हजार मीटर पंचायत और आंगनबाड़ी में लगाए जा रहे हैं
- 3 महीने का एडवांस रिचार्ज अनिवार्य होगा
एक महीने तक बंद रहेगा खारून ब्रिज
कुम्हारी खारून ब्रिज आज से एक महीने के लिए बंद कर दिया गया है। मरम्मत कार्य के चलते प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
इस दौरान छोटे-बड़े सभी वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। प्रशासन ने यात्रियों के लिए वैकल्पिक रूट जारी किए हैं और अपील की है कि लोग तय मार्ग का ही उपयोग करें, ताकि ट्रैफिक जाम से बचा जा सके।
रायपुर में आज कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
राजधानी रायपुर में आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन के तहत दोपहर 12 बजे कलेक्टर कार्यालय के सामने बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटेंगे। कांग्रेस का कहना है कि शहर और प्रदेश में गैस सिलेंडर की कमी, राशन दुकानों से केरोसिन वितरण बंद होना और सामाजिक पेंशन, जैसे वृद्धा, दिव्यांग और विधवा पेंशन, पिछले तीन महीनों से नहीं मिल रही है, जिससे आम जनता को काफी परेशानी हो रही है। पार्टी ने इन मुद्दों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है और मांग की है कि जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान किया जाए।
