Datia BJP Parshad Murder: दिनदहाड़े भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

Datia BJP Parshad Murder: Datia में मंगलवार सुबह दिनदहाड़े भाजपा पार्षद Kallu Kushwaha की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सेवढ़ा चुंगी चौराहे पर सुबह करीब 8:30 से 9 बजे के बीच हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कल्लू कुशवाहा रोज की तरह सुबह टहलने के लिए चौराहे पर पहुंचे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावर वहां आए और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सिर में गोली लगते ही वे मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के तुरंत बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

बताया जा रहा है कि कल्लू कुशवाहा वार्ड नंबर-1 से पार्षद थे और उनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज थे। वे एक हत्या के मामले में दोषी पाए गए थे और उन्हें आजीवन कारावास की सजा भी हो चुकी थी। हालांकि, वे करीब चार महीने पहले ही हाईकोर्ट से जमानत पर जेल से बाहर आए थे।

प्रारंभिक जांच में इस हत्या के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

Youthwings