Chhattisgarh Morning News: CG में आज डबल एक्शन, विकास की सौगात और नक्सलवाद पर आखिरी दिन

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News: राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में आज का दिन बेहद अहम रहने वाला है। एक तरफ जहां धरसीवां में भव्य कुंवरगढ़ महोत्सव का शुभारंभ होगा, वहीं विकास और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कई बड़े ऐलान भी किए जाएंगे।

 

कुंवरगढ़ महोत्सव का आज शुभारंभ

 

विष्णुदेव साय आज धरसीवां में कुंवरगढ़ महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान करीब ₹133 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा।

 

विधायक अनुज शर्मा के मुताबिक, यह आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करेगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी।

 

375 नई एंबुलेंस को हरी झंडी

 

सुबह 11:15 बजे नया रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर मुख्यमंत्री 375 नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें 300 BLS, 70 ALS और 5 नियोनेटल एंबुलेंस शामिल हैं, जो ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेंगी।

 

तहसील कार्यालय का उद्घाटन

 

शाम 5:40 बजे मुख्यमंत्री धरसीवां में नव-निर्मित तहसील कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे कुंवरगढ़ महोत्सव में शामिल होंगे।

 

मौसम का बदला मिजाज, बारिश की संभावना

 

प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, गरज-चमक, अंधड़ और ओलावृष्टि की संभावना है। हालांकि रायपुर में आसमान साफ रहने के आसार हैं, जहां अधिकतम तापमान 41°C और न्यूनतम 25°C के आसपास रह सकता है।

 

4 अप्रैल तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

 

नक्सलवाद की डेडलाइन पर नजर

 

आज नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन का अंतिम दिन भी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहले ही 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने की बात कह चुके हैं।

 

वहीं प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा आज दोपहर प्रेस क्लब में इस मुद्दे पर जानकारी देंगे।

 

दिनभर व्यस्त रहेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज पूरा दिन कार्यक्रमों से भरा रहेगा। सुबह एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ, शाम को तहसील कार्यालय का उद्घाटन और फिर कुंवरगढ़ महोत्सव में शामिल होंगे। इसके अलावा वे रात में महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

Youthwings