IPL 2026 से पहले रायपुर में Satta King पर पुलिस का शिकंजा, सट्टेबाजों को सख्त चेतावनी

IPL 2026 के आगाज़ से पहले रायपुर पुलिस ने अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। हर साल IPL के दौरान सक्रिय होने वाले Satta King और ऑनलाइन बेटिंग गिरोहों को इस बार पहले ही कड़ी चेतावनी दे दी गई है। पुलिस कमिश्नरेट ने साफ संदेश दिया है कि अगर कोई भी व्यक्ति सट्टेबाजी में शामिल पाया गया, तो उसे सीधे जेल भेजा जाएगा।

पुलिस ने इस बार अपने संदेश को क्रिकेटिंग अंदाज में पेश करते हुए कहा कि कानून की टीम बेटिंग करने वालों का “चेज़” करने में माहिर है। साथ ही लोगों को फर्जी सट्टा आईडी देने वालों से दूर रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि ऐसी साझेदारी ज्यादा समय तक नहीं टिकती।

रायपुर में IPL 2026 के दूसरे चरण के दौरान दो बड़े मुकाबले खेले जाने हैं। 10 मई को RCB और MI के बीच मैच होगा, जबकि 13 मई को RCB और KKR आमने-सामने होंगी। इन हाई-प्रोफाइल मैचों के चलते सट्टेबाजी की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पहले से ही कड़ी कर दी है।

इसके अलावा पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, ऑनलाइन ग्रुप्स और फर्जी आईडी के जरिए चल रहे सट्टा नेटवर्क पर विशेष नजर रख रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, लेनदेन या लिंक की जानकारी मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे किसी भी अवैध सट्टेबाजी गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि शहर में सुरक्षित और निष्पक्ष माहौल बनाए रखा जा सके।

Youthwings