मासूम की हत्या से दहला सूरजपुर, रोने पर मां ने 4 माह के बच्चे को पटक कर ली जान

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपने ही चार माह के दुधमुंहे बच्चे की जान ले ली। यह मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जयपुर गांव का है।

 

जानकारी के अनुसार, महिला घर में खाना बना रही थी, इसी दौरान बच्चा लगातार रो रहा था। बच्चे के रोने से गुस्साई मां ने आपा खो दिया और उसे जमीन पर पटक दिया। गंभीर चोट लगने से मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि आरोपी महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

 

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Youthwings