Israel Lebanon conflict : लेबनान के 10% हिस्से पर इजरायल का कब्जा, युद्ध के बीच बढ़ा तनाव

इजरायल-ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष के 26वें दिन हालात और ज्यादा तनावपूर्ण हो गए हैं। इसी बीच इजरायल ने बड़ा कदम उठाते हुए लेबनान के करीब 10 फीसदी हिस्से पर कब्जा करने का दावा किया है, जिससे क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है।

 

इजरायल के रक्षा मंत्री Israel Katz ने कहा है कि इजरायली सेना लिटानी नदी तक दक्षिणी लेबनान के हिस्से पर नियंत्रण बनाएगी और वहां एक मजबूत बफर जोन तैयार किया जाएगा। यह नदी इजरायल की सीमा से लगभग 30 किलोमीटर अंदर स्थित है।

 

इजरायल का कहना है कि यह कदम उसकी उत्तरी सीमा की सुरक्षा और Hezbollah के प्रभाव को खत्म करने के लिए जरूरी है। सेना ने लिटानी नदी के आसपास कई पुलों को भी नुकसान पहुंचाया है ताकि हथियारों और लड़ाकों की आवाजाही रोकी जा सके।

 

इस बीच Hezbollah ने इजरायल के इस कदम को लेबनान के लिए गंभीर खतरा बताया है और चेतावनी दी है कि वह किसी भी कब्जे का कड़ा विरोध करेगा। हालिया घटनाओं में हाइफा और नाहारिया पर कई रॉकेट हमले किए गए हैं, जबकि ईरान की ओर से ड्रोन हमले भी जारी हैं।

 

विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटनाक्रम से मध्य पूर्व में युद्ध और लंबा खिंच सकता है, क्योंकि Iran और उसके सहयोगी पीछे हटने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं।

Youthwings