Chhattisgarh Opium Farming News: रायगढ़ में बैक टू बैक अफीम की खेती, 50 डिसमिल जमीन पर फिर दिखी अवैध फसल

Chhattisgarh Opium Farming News: छत्तीसगढ़ में लगातार अफीम की अवैध खेती के मामले सामने आ रहे हैं। रायगढ़ जिले के लैलूंगा में नवीन चट गांव के किसानों ने अपने खेतों में चोरी-छिपे अफीम उगाई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस जांच में जुट गई है।

तमनार क्षेत्र के आमाघाट गांव में भी झारखंड निवासी मार्शल सांगा ने तरबूज और सब्जियों के नाम पर खेत किराए पर लेकर गोपनीय रूप से अफीम उगाई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अफीम जब्त की।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि राज्य सरकार नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों को झूठा बताया और कहा कि उनके कार्यकाल में ही ऐसी गतिविधियां बढ़ती रही थीं।

दुर्ग जिले में समोदा गांव में शिवनाथ नदी के किनारे डेढ़ से सात एकड़ भूमि में अफीम की अवैध खेती का खुलासा हुआ। पुलिस और प्रशासन मौके पर कार्रवाई में जुटे हैं और दो भाजपा नेताओं को हिरासत में लिया गया है।

Youthwings