Gold Silver Price Crash: सोना-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, सोना 11,000 रुपये सस्ता, चांदी 28,000 रुपये घटे

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Crash: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच एक हफ्ते में सोने और चांदी के भाव में तेज गिरावट देखने को मिली है। IBJA के अनुसार, सोने का भाव 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से घटकर 1.44 लाख रुपये/10 ग्राम पर आ गया है। वहीं चांदी का भाव भी 2.32 लाख रुपये/किलो से घटकर 2.27 लाख रुपये/किलो पर ट्रेड कर रही है। केवल एक दिन में चांदी के भाव में लगभग 4,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।

कॉमेक्स अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत में 2.47% या 113.70 डॉलर की गिरावट के साथ 4,492 डॉलर/औंस पर ट्रेड देखा गया। चांदी के भाव में 4.78% की कमी दर्ज की गई और यह 67.81 डॉलर/औंस पर पहुंच गई। दूसरी ओर, क्रूड ऑयल की कीमत 2.54 डॉलर बढ़कर 98.09 डॉलर/बैरल पर रही।

स्थानीय ज्वैलरी बाजारों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,45,970 रुपये/10 ग्राम, 22 कैरेट गोल्ड 1,33,800 रुपये/10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड 1,09,480 रुपये/10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी के भाव में भी करीब 10,000 रुपये की गिरावट हुई है और यह 2,45,000 रुपये/किलो पर उपलब्ध है।

शहरवार रेट में चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,52,190 रुपये/10 ग्राम सबसे महंगा है। वहीं मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर और अन्य प्रमुख शहरों में भाव लगभग समान हैं।

Youthwings