Khelo India Tribe Games 2026 : खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ आगमन शुरू, जानिए गेम्स की पूरी डिटेल..

Khelo India Tribe Games 2026 / रायपुर। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में भाग लेने के लिए देशभर से खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू हो गया है। रविवार सुबह अरुणाचल प्रदेश के वेटलिफ्टरों का 14 सदस्यीय दल रायपुर पहुंचा, जिसमें 13 खिलाड़ी और एक सपोर्ट स्टाफ शामिल हैं।

रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर खिलाड़ियों का पारंपरिक राऊत नाचा की रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ भव्य स्वागत किया गया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के अधिकारियों ने गुलाब भेंटकर खिलाड़ियों का अभिनंदन किया।

23 मार्च को विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के रायपुर पहुंचने की संभावना है।

तीन शहरों में होगा आयोजन

देश में पहली बार आयोजित हो रहे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन छत्तीसगढ़ के तीन शहरों रायपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में देशभर के लगभग 3000 जनजातीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

सात खेलों में होगा मुकाबला

25 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित इस खेल महोत्सव में पुरुष और महिला वर्गों में सात खेलों हॉकी, फुटबॉल, कुश्ती, एथलेटिक्स, तैराकी, तीरंदाजी और वेटलिफ्टिंग में रोमांचक मुकाबले होंगे।

Read More : USCIRF ने की RSS पर बैन की मांग: पूर्व अधिकारियों ने कहा- भारतीय संस्थाओं को कर रहे बदनाम

Youthwings