Indore Fire Tragedy: कार चार्जिंग पॉइंट फटने से घर में भीषण आग, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

Indore Fire Tragedy: मध्यप्रदेश के इंदौर में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। शहर के एक रिहायशी इलाके में कार के चार्जिंग पॉइंट में विस्फोट होने से भीषण आग लग गई, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा

यह घटना तिलक नगर थाना क्षेत्र के छोटा राजवाड़ा के पास प्रीति नगर इलाके की बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, घर के बाहर खड़ी कार के चार्जिंग पॉइंट में धमाका हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैलकर पूरे घर में फैल गई।

7 लोगों की जान गई

आग इतनी तेजी से फैली कि घर के अंदर मौजूद 7 लोग बाहर नहीं निकल सके और जिंदा जल गए। इस हादसे से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

दमकल और राहत कार्य

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एसडीईआरएफ टीम ने भी बचाव कार्य में सहयोग किया।

प्रशासन अलर्ट

मामले की जानकारी मिलते ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पुष्टि की जा रही है।

Youthwings