युक्तियुक्तकरण: शिक्षकों का आंदोलन अब जिला मुख्यालयों में, 1 जून से फिर शुरू होगा धरना प्रदर्शन

रायपुर। शिक्षक साझा मंच के बैनर तले चल रहे संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। मंच से जुड़े 23 शिक्षक संगठनों ने मिलकर यह निर्णय लिया है कि अब आंदोलन को संभाग स्तर से जिला स्तर पर ले जाया जाएगा। इस फैसले के तहत 1 जून से सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

संयुक्त सुझावों के आधार पर लिया गया निर्णय:

शिक्षक साझा मंच ने यह निर्णय युक्तियुक्तकरण (रैशनलाइजेशन) से प्रभावित अतिशेष शिक्षकों के सुझावों के आधार पर लिया है। आंदोलन को अधिक प्रभावशाली और व्यापक बनाने के लिए अब जिला स्तरीय रणनीति अपनाई जा रही है। मंच ने शिक्षकों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से काउंसलिंग का बहिष्कार करें और सेटअप 2008 के समर्थन में एकजुट होकर शिक्षक एकता को मजबूती दें।
मंच ने यह भी कहा है कि यह आंदोलन केवल शिक्षकों के लिए नहीं, बल्कि पालकों, छात्रों और शिक्षा की गुणवत्ता के हित में है। सभी से इस अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की गई है।

ये रहे धरना स्थल पर मौजूद प्रमुख शिक्षक नेता:

धरना स्थलों पर शिक्षकों की एकजुटता साफ नजर आई। इस दौरान संजय शर्मा, मनीष मिश्रा, केदार जैन, वीरेंद्र दुबे, विकास राजपूत, कृष्णकुमार नवरंग, राजनारायण द्विवेदी, जाकेश साहू, भूपेंद्र बनाफर, शंकर साहू, भूपेंद्र गिलहरे, चेतन बघेल, गिरीश केशकर, लैलूंन भरतद्वाज, प्रदीप पांडे, प्रदीप लहरे, राजकिशोर तिवारी, कमल दास मुरचले, प्रीतम कोशले, विक्रम राय, विष्णु प्रसाद साहू, धरम दास बंजारे और अनिल कुमार टोप्पो सहित कई शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Youthwings