Raipur Drink and Drive Case: चेकिंग के दौरान खुद को भाजपा मंडल अध्यक्ष बताने वाले युवक ने टीआई को दी धमकी

Raipur Drink and Drive Case: राजधानी रायपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के दौरान पुलिस और एक वाहन चालक के बीच विवाद का मामला सामने आया है। नशे में वाहन चला रहे चालक ने पुलिस टीम के साथ बहस करते हुए जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं, उसने ट्रैफिक पुलिस अधिकारी को धमकी तक दे डाली।

पुलिस नशे में वाहन चलाने वालों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसके बावजूद कई लोग नियमों की अनदेखी करते हुए शराब पीकर वाहन चलाते पाए जा रहे हैं।

खुद को भाजपा मंडल अध्यक्ष बताकर दी धमकी

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रायपुर के Teliabandha थाना क्षेत्र की है। यहां पुलिस टीम ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक वाहन चालक को जांच के लिए रोका गया।

जांच के दौरान चालक नशे की हालत में पाया गया और वह पुलिसकर्मियों से बहस करने लगा। आरोपी ने खुद को भाजपा मंडल अध्यक्ष बताते हुए ट्रैफिक टीआई को वर्दी उतरवाने की धमकी दे दी। इस दौरान उसने ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों के साथ गाली-गलौज भी की।

पुलिस जवान के साथ धक्का-मुक्की

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की। इस दौरान एक जवान की वर्दी भी फट गई। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, अभद्रता और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी Vikas Shukla को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Youthwings