बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का मौका: IDBI में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती

IDBI

IDBI

बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। IDBI बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) और असिस्टेंट मैनेजर के कुल 1300 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट idbi.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए योग्यता

जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM ग्रेड ‘O’) पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना आवश्यक है। यह डिग्री AICTE या UGC से मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी चाहिए। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 55 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। केवल डिप्लोमा धारक उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। आयु सीमा के अनुसार उम्मीदवार की उम्र 1 मार्च 2026 तक 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए अनुभव जरूरी

असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड ‘A’) पद के लिए भी उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना आवश्यक है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास किसी सरकारी बैंक, निजी बैंक, सहकारी बैंक या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में कम से कम दो वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए। ऐसे उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी जिन्हें शाखा बैंकिंग, ऑपरेशन, लोन, सेल्स या अन्य बैंकिंग गतिविधियों का अनुभव हो। इस पद के लिए आयु सीमा 21 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क और भुगतान का तरीका

आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1050 रुपये तय किया गया है। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये शुल्क रखा गया है। उम्मीदवार शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड, मोबाइल वॉलेट या ई-चालान के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार IDBI बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और फोटो-हस्ताक्षर अपलोड करना आवश्यक होगा।

read more : राज्यसभा चुनाव में लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम निर्विरोध निर्वाचित

Youthwings