बिलासपुर में चलती कार में युवकों की स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
बिलासपुर। बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में चलती कार में दो युवकों द्वारा खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि कार के पीछे चल रही एक महिला ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया था।
वायरल वीडियो को सिरगिट्टी क्षेत्र के तिफरा सेक्टर डी का बताया जा रहा है। वीडियो में एक नैनो कार में सवार दो युवक खिड़की पर बैठकर स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनकी हरकतों से सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता था।
महिला द्वारा बनाए गए वीडियो में कार का नंबर भी साफ दिखाई दे रहा है और बताया जा रहा है कि कार दुर्ग पासिंग की है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है।
पुलिस का कहना है कि युवकों की पहचान करने के लिए वीडियो की जांच की जा रही है। जल्द ही कार सवार युवकों की जानकारी जुटाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
देखें विडियो:-
