UPSC CSE Result 2025 जारी: अनुज अग्निहोत्री ने हासिल की पहली रैंक, 958 उम्मीदवार चयनित
UPSC CSE Result 2025 जारी
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट 06 मार्च को जारी कर दिया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि राजेश्वरी सुवे एम ने दूसरी रैंक हासिल की है। परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम और रैंक शामिल हैं। उम्मीदवार वेबसाइट से इस पीडीएफ को डाउनलोड कर अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं।
इन आसान स्टेप्स से डाउनलोड करें रिजल्ट
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर दिखाई दे रहे “UPSC Civil Services Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
पीडीएफ में अपना नाम या रोल नंबर खोजें।
भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
कुल 958 उम्मीदवारों का हुआ चयन
UPSC द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इस वर्ष सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से कुल 958 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इनमें विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवार शामिल हैं।
जनरल कैटेगरी: 317 उम्मीदवार
ईडब्ल्यूएस: 104 उम्मीदवार
ओबीसी: 306 उम्मीदवार
एससी: 158 उम्मीदवार
एसटी: 73 उम्मीदवार
ये रहे परीक्षा के टॉप 10 टॉपर्स
UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के टॉप 10 उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है —
अनुज अग्निहोत्री
राजेश्वरी सुवे एम
एकांश ढुल
राघव झुनझुनवाला
ईशान भटनागर
जिनिया अरोरा
ए. आर. राजा मोहिद्दीन
पक्षल सेक्रेटरी
आस्था जैन
उज्जवल प्रियांक
इस बार टॉप 10 में तीन महिला उम्मीदवारों ने भी जगह बनाकर शानदार प्रदर्शन किया है।
कब हुई थी प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 25 मई 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया गया था। इसके बाद प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 के बीच मुख्य परीक्षा आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के बाद अंतिम परिणाम घोषित किया गया है।
