रायपुर में सियासी हलचल तेज: राज्यसभा चुनाव के लिए आज नामांकन की अंतिम तिथि, सीएम विष्णु देव साय का व्यस्त दौरा
Chhattisgarh Morning News
रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्यसभा चुनाव को लेकर आज राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। नामांकन दाखिल करने की आज अंतिम तिथि है, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की उम्मीदवार फूलोदेवी नेताम आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। फूलोदेवी नेताम दूसरी बार छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी बनी हैं। उल्लेखनीय है कि 26 फरवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी और 9 अप्रैल को राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम तथा केटीएस तुलसी का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।
राजधानी में रहेंगे सीएम, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
इसी बीच Vishnu Deo Sai आज राजधानी रायपुर में ही रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 9:55 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुँचेंगे, इसके बाद 10:30 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा जाएंगे। दोपहर 12:30 बजे छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के बाद 1:30 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। राज्यसभा नामांकन के मद्देनजर राजधानी में आज दिनभर राजनीतिक गतिविधियां तेज रहने की संभावना है।
