Raipur Murder Mystery Solved: रायपुर मर्डर मिस्ट्री का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश
Raipur Murder Mystery Solved: रायपुर जिले के Kharora थाना क्षेत्र में सामने आया युवक की मौत का मामला अब हत्या साबित हुआ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह एक सुनियोजित साजिश थी, जिसकी मास्टरमाइंड खुद मृतक की पत्नी थी।
पत्नी रोशनी का स्थानीय युवक लीलेश उर्फ भूरू के साथ अवैध संबंध था। जब पति किशोर को इसकी जानकारी मिली और उसने आपत्ति जताई, तो दोनों ने मिलकर हत्या की यजना बनाई।
रोशनी ने अपने जेवर गिरवी रखकर प्रेमी को पैसे दिए, जिससे एक थार गाड़ी किराए पर ली गई। आरोपियों ने किशोर की बाइक को टक्कर मारकर उसे कई बार गाड़ी से कुचल दिया। बाद में शव को तिल्दाडीह गांव के पास फेंककर इसे सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की गई।
Raipur Police और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस रविवार को पूरे मामले का विस्तृत खुलासा करेगी।
