Israel Attack on Iran: इज़राइल पर ईरान और सहयोगियों का हमला, पूरे देश में अलर्ट

Israel Attack on Iran: ईरान और इज़राइल के बीच युद्ध की स्थिति गंभीर हो गई है। ईरान ने इज़राइल पर भयंकर जवाबी हमले के तहत लगभग 70 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। इस हमले के बाद इज़राइल ने पूरे देश में अलर्ट जारी कर दिया है।

इज़राइल की सेना (IDF) ने पुष्टि की कि येरुशलम, हाइफा और शेफेल्लाह समेत कई शहरों में मिसाइलों की पहचान हुई है। येरुशलम में सायरन बजाए गए और नागरिकों को बम शेल्टर में जाने की चेतावनी दी गई।

ताजा रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने दूसरी खेप मिसाइलों की भी इज़राइल की ओर भेजी है। इज़राइल का डिफेंस सिस्टम इन मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर रहा है। IRGC ने कहा कि ड्रोन और मिसाइल हमलों की पहली लहर पूरी हो चुकी है, लेकिन किसी नुकसान का दावा नहीं किया गया।

उत्तरी इज़राइल में कई धमाके सुनाई दिए और पूरे देश में नेशनल इमरजेंसी और स्पेशल स्टेट ऑफ इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। नागरिकों को मोबाइल अलर्ट के माध्यम से सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई।

इज़राइल की मैगन डेविड एडोम एम्बुलेंस सर्विस ने कहा कि अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। IDF ने ईरान की ओर से एक और मिसाइल लॉन्च का पता लगाया है।

इस बीच ईरान ने बहरीन में स्थित अमेरिकी नौसैनिक बेस पर भी बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है।

जंग का दायरा बढ़ता जा रहा है। यमन से हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के माध्यम से इज़राइल पर हमला किया है। लेबनान स्थित आतंकी संगठन हिज़्बुल्लाह ने भी इज़राइल पर हमले शुरू कर दिए हैं।

लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ़ सलाम ने चेतावनी दी कि बेरूत किसी को भी देश को युद्ध में नहीं घसीटने देगा और सभी नागरिकों से देशभक्ति और समझदारी से काम लेने की अपील की।

इससे पहले, ईरान पर इज़राइल और अमेरिका ने हमला किया, जिसमें तेहरान के सेंट्रल इलाकों में कई विस्फोट हुए और आसमान में धुआं देखा गया।

Youthwings