Chhattisgarh Morning News: छत्तीसगढ़ में आज सियासत और मौसम दोनों गरम, सीएम साय का व्यस्त कार्यक्रम

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News: छत्तीसगढ़ में आज से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है, जिसकी शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी और वित्त मंत्री आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगे। वहीं दूसरी ओर प्रदेश में मौसम का मिजाज भी बदल रहा है, कई इलाकों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना है, जबकि राजधानी में बादल छाए रहेंगे।

विधानसभा बजट सत्र आज से

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज 23 फरवरी से शुरू हो रहा है, जो 20 मार्च तक चलेगा। इस दौरान सदन की कुल 15 बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्र की शुरुआत राज्यपाल Ramen Deka के अभिभाषण से होगी।

राज्यपाल के संबोधन के बाद कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा। इसके पश्चात वित्त मंत्री OP Choudhary वर्ष 2025-26 का आर्थिक सर्वेक्षण सदन में पेश करेंगे।

25 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण और कृतज्ञता प्रस्ताव पर चर्चा होगी। साथ ही अविभाजित मध्यप्रदेश के दिवंगत विधायक Deendayal Porte को सदन में श्रद्धांजलि दी जाएगी।

CM Sai के आज के कार्यक्रम

23 फरवरी 2026 (सोमवार) को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेगा। सुबह 9:30 बजे वे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन Raipur से कार द्वारा रवाना होंगे और 9:55 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा, सेक्टर-19, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। सुबह 10:00 बजे कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में शामिल होंगे, जिसके बाद 11:00 बजे से 12:30 बजे तक विधानसभा सत्र में भाग लेंगे। दोपहर 12:35 बजे विधानसभा से प्रस्थान कर 12:40 बजे शांति शिखर भवन, सेक्टर-20 नवा रायपुर पहुंचेंगे, जहां 12:45 बजे से 1:30 बजे तक समय आरक्षित रहेगा। दोपहर 1:35 बजे वहां से रवाना होकर 2:00 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। इसके बाद शाम 3:00 बजे पुनः निवास से प्रस्थान कर 3:15 बजे Pandit Deendayal Upadhyay Auditorium पहुंचेंगे, जहां 3:15 बजे से 4:15 बजे तक “मड़ई मेला” कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद 4:15 बजे वहां से प्रस्थान कर 4:30 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

मौसम अपडेट: बारिश और बिजली गिरने के आसार

प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से कई जिलों में बारिश की संभावना है।

सोमवार को बस्तर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

राजधानी Raipur में आसमान में बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों बाद रात के तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Youthwings