Holi Dry Day Chhattisgarh: होली पर शराब दुकानें रहेंगी बंद, छत्तीसगढ़ सरकार ने लिया यू-टर्न
Holi Dry Day Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ सरकार ने होली के दिन शराब दुकानों को खोलने के अपने पहले फैसले में बदलाव करते हुए अब ड्राई डे घोषित कर दिया है। यानी होली पर प्रदेशभर में शराब की दुकानें बंद रहेंगी और पहले से लागू प्रतिबंध प्रभावी रहेंगे।
नई आबकारी नीति में सरकार ने होली सहित तीन पारंपरिक ड्राई डे को हटाने का निर्णय लिया था। वर्ष 2026-27 के लिए केवल चार दिन -26 जनवरी (गणतंत्र दिवस), 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) और 18 दिसंबर (गुरु घासीदास जयंती) -को ड्राई डे घोषित किया गया था।
होली को ड्राई डे सूची से हटाने पर विभिन्न संगठनों और विपक्ष की ओर से विरोध सामने आया था। इसके बाद सरकार ने अपना निर्णय बदलते हुए होली पर शराब दुकानें बंद रखने का आदेश जारी किया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब बिक्री, परिवहन और हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
