फर्जी CID अफसर गिरफ्तार, टोल टैक्स बचाने बनवाया नकली आईडी कार्ड

धमतरी जिले में खुद को सीआईडी अफसर बताकर रौब झाड़ने वाले एक युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी 28 वर्षीय टिकेश्वर नरेटी फर्जी पहचान पत्र के सहारे स्कॉर्पियो वाहन में घूम रहा था और टोल नाकों पर टोल टैक्स से बचने के लिए खुद को सीआईडी अधिकारी बताता था।

पुलिस जांच के दौरान उसके पास से सीआईडी और नेशनल क्राइम कंट्रोल के नाम से बने फर्जी आईडी कार्ड बरामद किए गए। पूछताछ में सामने आया कि वह लंबे समय से इस फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर रहा था।

गिरफ्तार आरोपी टिकेश्वर नरेटी (28), पिता सगराम नरेटी, ग्राम डांगरा, थाना दुर्गकोंदल, जिला कांकेर का निवासी है। कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने कहीं अन्य स्थानों पर भी इस फर्जी पहचान का उपयोग तो नहीं किया।

Youthwings