गिरौदपुरी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, होली पर ड्राई डे यथावत रखने का ऐलान

CMAI और इंडिया स्टील 2025 में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय, निवेश लाने पर फोकस

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के पवित्र धार्मिक स्थल गिरौदपुरी धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ा ऐलान करते हुए स्पष्ट किया कि होली पर्व पर ड्राई डे निरस्त नहीं किया जाएगा। निर्धारित नियमों के अनुसार ड्राई डे प्रभावी रहेगा।

गिरौदपुरी पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने गुरु घासीदास की जन्मस्थली में गुरुगद्दी पर मत्था टेककर आशीर्वाद लिया और प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने गिरौदपुरी मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं से मुलाकात की और अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया।

मुख्यमंत्री के आगमन से श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। मेले के पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने होली पर ड्राई डे को लेकर स्थिति स्पष्ट की और कहा कि नियमों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। गिरौदपुरी मेले में श्रद्धा, आस्था और उत्साह का वातावरण बना हुआ है, वहीं मुख्यमंत्री की मौजूदगी से आयोजन को विशेष महत्व मिला है।

Youthwings