पुलिस में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 700+ ग्रुप-सी पदों पर भर्ती शुरू

पुलिस में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका

पुलिस में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका

गोवा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। Goa Staff Selection Commission (GSSC) ने गोवा पुलिस विभाग में 700 से अधिक ग्रुप-सी पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तारीख 13 मार्च 2026 तय की गई है।

योग्यता और आयु सीमा

गोवा पुलिस की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है।

आयु सीमा की बात करें तो:

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

अधिकतम आयु: 28 वर्ष

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया होगी चार चरणों में

उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के माध्यम से किया जाएगा:

लिखित परीक्षा

फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)

फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)

दस्तावेज सत्यापन

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे शारीरिक दक्षता और मानक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज पर उपलब्ध ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।

जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

read more : छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर चुनाव: 2 अप्रैल को खत्म होगा सांसदों का कार्यकाल, 16 मार्च को मतदान

Youthwings