Bilaspur Congress Leaders FIR: बिलासपुर में कांग्रेसियों पर FIR, जानिए क्या है मामला
Bilaspur Congress Leaders FIR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नगर निगम की सामान्य सभा के दौरान हुए हंगामा और चक्काजाम के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस संबंध में कुल 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा और पार्षद दिलीप पाटिल प्रमुख रूप से शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, नगर निगम की सामान्य सभा गुरुवार को आयोजित थी। इसी दौरान लिंगियाडीह क्षेत्र में अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई का विरोध करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान नारेबाजी के कारण यातायात बाधित हुआ और आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस ने इन नेताओं के खिलाफ बलवा, मार्ग अवरुद्ध करने और शासकीय कार्य में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
