छत्तीसगढ़ में 26 ट्रेनें रद्द: 14- 15 फरवरी को 12 ट्रेन कैंसिल, अप्रैल में भी यात्रियों को झटका, 7 राज्यों पर असर
रायपुर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कुल 26 ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में रद्द कर दिया गया है। रेलवे के इस फैसले से छत्तीसगढ़ समेत मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल और पंजाब के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रद्द की गई ट्रेनों में एक्सप्रेस, मेमू और पैसेंजर गाड़ियां शामिल हैं।
नागपुर मंडल में काम के कारण अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द
रेलवे के प्रेस नोट के मुताबिक नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर बने वॉशेबल एप्रन को हटाकर बैलेस्टेड ट्रैक बिछाने का काम किया जाएगा। इस कार्य के लिए करीब 20 दिनों का ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते 4 अप्रैल से 26 अप्रैल तक कुल 14 ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में रद्द रहेंगी। कई ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है, जबकि कुछ को बीच रास्ते में ही समाप्त किया जाएगा।
14-15 फरवरी को 12 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
रायपुर मंडल के हथबंद-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज निर्माण के तहत गर्डर लॉन्चिंग का काम किया जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। साथ ही भिलाई स्टेशन पर डिस्मेंटलिंग कार्य भी किया जाना है। इन कारणों से 14 और 15 फरवरी को कुल 12 यात्री ट्रेनें रद्द रहेंगी। इससे छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार और पंजाब जाने वाले यात्रियों को असुविधा होगी।
इन रूटों के यात्री जरूर जांच लें ट्रेन की स्थिति
रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, शालीमार (कोलकाता), अमृतसर, हजरत निजामुद्दीन और लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई) रूट पर यात्रा करने वाले यात्री सफर से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस अवश्य जांच लें। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे वैकल्पिक व्यवस्था करें और यात्रा से पहले आधिकारिक जानकारी जरूर प्राप्त करें।
14 फरवरी 2026 को रद्द ट्रेनें
68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर
68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर
58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर
बीच में समाप्त होने वाली ट्रेनें (14 फरवरी)
68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू बिलासपुर तक चलेगी, आगे रद्द
68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू बिलासपुर से शुरू होगी, पहले का हिस्सा रद्द
15 फरवरी 2026 को रद्द ट्रेनें
58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर
58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
अप्रैल में रद्द रहने वाली प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें
18030 शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल (4 से 24 अप्रैल)
18029 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार (6 से 26 अप्रैल)
18237 कोरबा-अमृतसर (5 से 25 अप्रैल)
18238 अमृतसर-बिलासपुर (7 से 27 अप्रैल)
12409-12410 रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन (निर्धारित तिथियों में)
12101-12102 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार (निर्धारित तिथियों में)
12807-12808 विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन (निर्धारित तिथियों में)
इसके अलावा 5 से 25 अप्रैल तक कई मेमू और डेमू पैसेंजर ट्रेनें भी बंद रहेंगी।
बीच रास्ते में समाप्त होंगी ये ट्रेनें
गोंदिया-बल्लारशाह रूट की कई पैसेंजर ट्रेनें 5 से 25 अप्रैल तक हिरदामाली स्टेशन तक ही चलेंगी। 15231-15232 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस 5 से 26 अप्रैल तक दुर्ग स्टेशन तक ही संचालित होगी। दुर्ग से गोंदिया के बीच का हिस्सा रद्द रहेगा।
