गुना हिंसा के बाद प्रशासन सख्त, एसपी संजी कुमार सिन्हा हटाए गए – अंकित सोनी को सौंपी गई कमान

मध्यप्रदेश के गुना जिले में हनुमान जयंती के दौरान भड़की सांप्रदायिक हिंसा के बाद सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजी कुमार सिन्हा का तबादला कर दिया है। अब उनकी जगह 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी अंकित सोनी को गुना का नया एसपी नियुक्त किया गया है।

गुना में कानून व्यवस्था पर गिरी गाज, IPS अंकित सोनी को सौंपी गई कमान

भोपाल/गुना। मध्यप्रदेश के गुना जिले में हनुमान जयंती के मौके पर भड़की हिंसा के बाद राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए गुना एसपी संजी कुमार सिन्हा को हटा दिया है। उन्हें भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। उनकी जगह 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी अंकित सोनी को गुना का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

कौन हैं नए गुना एसपी अंकित सोनी?
आईपीएस अंकित सोनी 2017 बैच के अधिकारी हैं और इससे पहले इंदौर में नगरीय पुलिस उपायुक्त (DCP) के रूप में कार्यरत थे। कानून व्यवस्था को लेकर उनके सख्त रवैये और सटीक कार्यशैली के लिए वे जाने जाते हैं। अब उन्हें गुना जिले की कानून व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

क्या हुआ था गुना में?
हनुमान जयंती के मौके पर गुना के कर्नलगंज इलाके में जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। मस्जिद के सामने डीजे बजाने को लेकर टकराव हुआ, जो जल्द ही पथराव और हिंसा में बदल गया। इस घटना में भाजपा पार्षद ओमप्रकाश कुशवाह और उनका 11 वर्षीय बेटा समेत कई लोग घायल हुए। आरोप है कि पार्षद समेत 10 लोगों ने मस्जिद के पास भड़काऊ नारे लगाए थे, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।

इस घटना के बाद पुलिस-प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठे, जिस पर सरकार ने सख्ती दिखाते हुए एसपी का तबादला कर दिया।

Youthwings