The Kerala Story 2 का टीजर रिलीज, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

The Kerala Story 2 : 2023 में काफी चर्चा और विवादों में रही फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का सीक्वल अब आधिकारिक तौर पर सामने आ गया है। मेकर्स ने ‘द केरल स्टोरी 2’ का टीजर रिलीज कर दिया है। इस बार मुख्य भूमिका में टीवी एक्ट्रेस उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा नजर आएंगी। टीजर में तीनों लड़कियों के सपनों को चूर-चूर करने और बड़े पैमाने पर कन्वर्जन के टारगेट की बात की गई है।

 

टीजर में क्या दिखा?

टीजर की शुरुआत सुरेखा नायर (उल्का गुप्ता) से होती है, जो बताती हैं कि वह यूपीएससी की तैयारी कर आईएएस ऑफिसर बनना चाहती थीं और देश के लिए कुछ करना चाहती थीं। इसके बाद नेहा संत (ऐश्वर्या ओझा) का एंट्री होती है, जो मध्य प्रदेश से हैं और जेवलिन थ्रो में नेशनल गोल्ड जीतने का सपना देखती थीं। फिर दिव्या पालीवाल (अदिति भाटिया) अपना परिचय देती हैं, जो सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर बनना चाहती थीं और डांस की शौकीन हैं।

 

अचानक तीनों को बुर्का पहने दिखाया जाता है। सुरेखा बताती हैं कि सलीम के प्यार में अंधी होकर उन्होंने सब कुछ खो दिया। नेहा कहती हैं कि फैजान से शादी की और जिंदगी बर्बाद हो गई। दिव्या बताती हैं कि रशीद के झांसे में आकर उनके सारे सपने चूर-चूर हो गए। इसके बाद तीनों लड़कियां एक साथ कहती हैं कि उनके पार्टनर का टारगेट 8 करोड़ से ज्यादा गैर-शादीशुदा हिंदू लड़कियों को कन्वर्ट करना है।

 

फिल्म का क्रेडिट

 

पहली फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ (2023) का डायरेक्शन सुदीप्तो सेन ने किया था और प्रोड्यूसर विपुल शाह थे। सीक्वल का डायरेक्शन नेशनल अवॉर्ड विजेता कामाख्या नारायण सिंह ने किया है। प्रोड्यूसर फिर से विपुल शाह हैं। फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

पहली फिल्म की तरह इस सीक्वल में भी लव जिहाद और कन्वर्जन के मुद्दे पर फोकस है। टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। कुछ लोग इसे साहसिक कदम बता रहे हैं, तो कुछ विवादास्पद विषय कह रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले ही बहस छिड़ने के आसार हैं।

Youthwings