रसोइयों के आंदोलन पर CM साय का रुख साफ: 50% नहीं 25 फीसदी मानदेय बढ़ाने को तैयार है सरकार

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में कार्यरत रसोइयों द्वारा 50 प्रतिशत मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। इसी दौरान दो रसोइयों की मौत की खबर सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है। बुधवार को इस विषय पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सरकार रसोइयों के मानदेय में 25 प्रतिशत वृद्धि देने के लिए तैयार है।

मौतों का आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं: CM

मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया कि जिन दो रसोइयों की मौत हुई है, वे वास्तव में रसोइया थे, लेकिन उनकी मृत्यु का आंदोलन से कोई सीधा संबंध नहीं पाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब 88 हजार से अधिक रसोइया कार्यरत हैं और शिक्षा विभाग के अधिकारी लगातार उनके संपर्क में हैं। रसोइयों की मांगों को लेकर शासन स्तर पर चर्चा चल रही है।

50% की मांग, 25% पर सरकार की सहमति

मुख्यमंत्री ने कहा कि रसोइयों की ओर से 50 प्रतिशत मानदेय बढ़ोतरी की मांग रखी गई है, जबकि वर्तमान में सरकार 25 प्रतिशत बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर सहमत है। इस विषय पर संवाद की प्रक्रिया जारी है।

साइबर थाना का शुभारंभ, 255 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण

इसी अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सायबर थाना का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने पुलिस विभाग के लिए 255 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।सीएम ने बताया कि इन कार्यों में चौकी भवन, एसडीओपी कार्यालय, ट्रांजिट हॉस्टल और पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधाएं शामिल हैं।

 

Youthwings