क्रैश हुआ अजित पवार का विमान, महाराष्ट्र के बारामती में लैंडिंग के वक्त हादसा
बारामती (पुणे)। महाराष्ट्र के बारामती में उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार के निजी विमान का हादसा हो गया है। बुधवार सुबह लैंडिंग की कोशिश के दौरान विमान क्रैश लैंडिंग में शामिल हो गया। मौके से आई तस्वीरों और वीडियो में विमान में आग लगी दिख रही है, तेज धुआं उठ रहा है और विमान के चिथड़े उड़ गए हैं। पूरा विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है।
अजित पवार बारामती में किसी चुनाव प्रचार कार्यक्रम (संभवतः जिल्हा परिषद निवडणुकी) के लिए मुंबई से आ रहे थे। विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे से उतर गया और एक खेत में क्रैश हो गया।
प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान में अजित पवार समेत 4-5 लोग सवार थे, जिनमें क्रू मेंबर और सुरक्षा कर्मी शामिल हैं।
क्रैश साइट पर भारी संख्या में लोग और रेस्क्यू टीमें मौजूद हैं। एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और मेडिकल सपोर्ट मौके पर पहुंच चुके हैं।
अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है कि अजित पवार की स्थिति कैसी है। राज्य सरकार और एनसीपी से जल्द ही विस्तृत जानकारी आने की उम्मीद है।
